इस एनर्जी बूस्टर शेक से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताई इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी

इस एनर्जी बूस्टर शेक के सेवन से खून की कमी, थकान और चक्कर आने की समस्याओं में राहत मिल सकती है। यह शेक आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।

Manali Rastogi
अपडेटेड16 Dec 2025, 02:52 PM IST
इस एनर्जी बूस्टर शेक से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताई इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी
इस एनर्जी बूस्टर शेक से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताई इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी

अक्सर लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि वो जल्दी थक जाते हैं या उन्हें कोई काम करते समय चक्कर आने लगते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादतार लोग अपनी डाइट पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके चलते वो आये दिन लो हीमोग्लोबिन, थकान, चक्कर आने और पीली त्वचा की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, ये लक्षण आपने शरीर में आयरन की कमी के हैं। अगर खानपान सही रखा जाए तो बिना दवाई खाए आप इसे दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | प्रेमानंद महाराज से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की मुलाकात, देखें वीडियो

अगर आपका हीमोग्लोबिन कम रहता है, जल्दी थकान होती है, चक्कर आते हैं या त्वचा पीली दिखती है तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक एनर्जी बूस्टर शेक की रेसिपी बताई है, जिसका वीडियो उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। श्वेता शाह का कहना है कि यह आयुर्वेदिक पॉवर शेक इन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इस शेक की रेसिपी।

सामग्री

  • चुकंदर – ½ कप (60–70 ग्राम)
  • शहद – 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • खजूर – 2 (बीज निकालकर)

ये कॉम्बिनेशन क्यों असरदार है?

• चुकंदर → चुकंदर खून बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो लाल रक्त कणों (RBC) की संख्या बढ़ाते हैं। इससे शरीर में खून का बहाव अच्छा रहता है और थकान कम महसूस होती है।

• शहद → शहद शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। यह पाचन को भी बेहतर करता है और खाने में मौजूद आयरन को शरीर में अच्छे से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें | क्रिसमस पर मसूरी और लैंडोर में एक्स्प्लोर करें ये चर्च और लोकल मार्केट

• नींबू → नींबू में विटामिन C होता है। विटामिन C आयरन को शरीर में जल्दी और सही तरीके से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

• खजूर → खजूर आयरन से भरपूर होता है। यह खून की कमी दूर करने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन को मजबूत बनाता है। नियमित खजूर खाने से कमजोरी कम होती है।

अगर इस शेक को 14 दिन तक रोज पिया जाए, तो शरीर में खून की मात्रा बेहतर होती है। हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है, शरीर में ऊर्जा आती है, सांस जल्दी नहीं फूलती, थकान कम होती है और कमजोरी दूर होने लगती है।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सइस एनर्जी बूस्टर शेक से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताई इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सइस एनर्जी बूस्टर शेक से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताई इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी
OPEN IN APP