घर पर बनाना है रेस्टोरेंट स्टाइल बटर चिकन? इस रमजान अपने किचन में ट्राई करें ये रेसिपी

बटर चिकन एक लोकप्रिय भारतीय डिश है जिसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। पहले चिकन को अदरक-लहसुन, लाल मिर्च और नमक के साथ 15–20 मिनट मैरिनेट कर हल्का फ्राई किया जाता है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड11 Mar 2026, 11:41 AM IST
बटर चिकन
बटर चिकन(Unsplash)

बटर चिकन उन डिशों में से एक है जिसे लोग अक्सर रेस्टोरेंट में ऑर्डर करते हैं। टमाटर की क्रीमी ग्रेवी, नरम चिकन के टुकड़े और मक्खन का भरपूर स्वाद इसे भारतीय मेन्यू का एक पसंदीदा कम्फर्ट फूड बनाते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | क्या इंस्टाग्राम है डाउन? कई यूजर्स ने की प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने की शिकायत

शेफ वरुण इनामदार, जिन्हें बॉम्बे शेफ के नाम से भी जाना जाता है, एक आसान वन-पैन तरीके से बटर चिकन बनाने की विधि बताते हैं। इस डिश को दो स्टेप में तैयार किया जाता है, पहले चिकन को मैरिनेट किया जाता है और फिर क्रीमी ग्रेवी बनाई जाती है, जिससे बटर चिकन का खास स्वाद आता है।

बटर चिकन की सामग्री

चिकन के लिए

  • 300 ग्राम बोनलेस चिकन ब्रेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • पैन में तलने के लिए तेल

ग्रेवी के लिए

  • 500 ग्राम मोटे कटे टमाटर
  • 100 ग्राम मोटे कटे प्याज
  • 1 बड़ा चम्मच लहसुन पेस्ट
  • 50 ग्राम काजू
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 5 बड़े चम्मच मक्खन
  • 3 बड़े चम्मच क्रीम
  • 2 बड़े चम्मच माल्ट विनेगर या 1.5 बड़ा चम्मच सफेद सिरका
  • स्वादानुसार नमक

बटर चिकन बनाने की विधि

1. जल्दी तैयार होने वाला मैरिनेशन

चिकन को ज्यादा देर तक मैरिनेट करने की जरूरत नहीं होती। बोनलेस चिकन के टुकड़ों में अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

यह भी पढ़ें | बढ़ने वाला है एयर इंडिया की फ्लाइट्स का किराया, डिटेल में जानें क्या है कारण

इसे 15–20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा तेल डालकर चिकन के टुकड़ों को हल्का-सा फ्राई कर लें ताकि वे आंशिक रूप से पक जाएं। फिर इन्हें निकालकर अलग रख दें और उसी पैन में ग्रेवी तैयार करें।

2. ग्रेवी का बेस तैयार करना

बटर चिकन का असली स्वाद इसकी साधारण लेकिन रिच ग्रेवी से आता है।

सबसे पहले पैन में थोड़ा तेल और एक चम्मच मक्खन डालें। फिर मोटे कटे प्याज डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं।

इसके बाद टमाटर और काजू डालें।

अब इसमें पानी, लहसुन पेस्ट, नमक, सिरका, चीनी, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें।

इस मिश्रण को 15–20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, जब तक टमाटर और प्याज अच्छी तरह नरम न हो जाएं।

3. ग्रेवी को स्मूद बनाना

बटर चिकन की खासियत उसकी मुलायम और क्रीमी टेक्सचर होती है।

इसके लिए तैयार मिश्रण को मिक्सर में ब्लेंड करके स्मूद प्यूरी बना लें। फिर इसे छानकर वापस पैन में डाल दें।

छानने से टमाटर के छिलके और बीज अलग हो जाते हैं और ग्रेवी बिल्कुल मुलायम बन जाती है।

4. लास्ट स्टेप करें फॉलो

अब पैन में मक्खन और ताजी क्रीम डालें। इसके बाद फ्राई किया हुआ चिकन और क्रश की हुई कसूरी मेथी डाल दें।

करी को 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि चिकन ग्रेवी का स्वाद अच्छे से सोख ले।

सर्व करने से पहले ऊपर से थोड़ी क्रीम और कसूरी मेथी डालें।

इस तरह आपका स्वादिष्ट, खुशबूदार बटर चिकन तैयार है, जिसे आप नान, रोटी या स्टीम्ड राइस के साथ परोस सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सघर पर बनाना है रेस्टोरेंट स्टाइल बटर चिकन? इस रमजान अपने किचन में ट्राई करें ये रेसिपी
More
होमट्रेंड्सघर पर बनाना है रेस्टोरेंट स्टाइल बटर चिकन? इस रमजान अपने किचन में ट्राई करें ये रेसिपी