Uric Acid: कैसे कम करें शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड? इन 3 पत्तों के सेवन से छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द

How to reduce Uric Acid levels: यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और किडनी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके लिए आप घर पर ही दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर यूरिक एसिड की मात्रा कम कर सकते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड12 Dec 2025, 12:25 PM IST
यूरिक एसिड कम करने के लिए ये घरेलू नुस्खे अपनाएं
यूरिक एसिड कम करने के लिए ये घरेलू नुस्खे अपनाएं

How to reduce Uric Acid levels: सर्दी हो या गर्मी, अगर शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अगर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए इससे गाउट रोग हो सकता है, जिससे जोड़ों में गंभीर दर्द तो होता ही है, साथ ही इससे किडनी में पथरी भी बन जाती है। इतना ही नहीं, इससे हार्ट डिजीज का भी खतरा रहता है। यूरिक एसिड दरअसल एक वेस्ट मटीरियल है, जो तब बनता है जब शरीर प्यूरीन को तोड़ता है।

अगर आपकी डाइट में केला, किशमिश, खुबानी या सूखे आलूबुखारे जैसे प्यूरीन-रिच फूड्स ज्यादा हैं, तो यूरिक एसिड का लेवल ऊपर जा सकता है। मेडिकल ट्रीटमेंट तो मौजूद है, लेकिन घर में रखी कुछ चीजें भी काफी राहत दे सकती हैं।

यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है और इससे दिक्कत क्या होती है?

जब खून में यूरिक एसिड ज्यादा हो जाता है, तो इसका असर सबसे पहले जोड़ों पर दिखता है। गाउट अटैक में तेज दर्द, सूजन और जलन महसूस होती है। समय पर ध्यान न देने पर यह किडनी में पथरी का कारण भी बन सकता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए इसे मामूली समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यहां जानें कुछ घरेलू उपाय जो यूरिक एसिड की मात्रा कम करने या बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं।

अमरूद के पत्ते: सूजन और दर्द दोनों में राहत

अमरूद के पत्तों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण यूरिक एसिड के मामलों में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ये गाउट को कंट्रोल करते हैं और जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

अमरूद के पत्ते आप दो तरह से ले सकते हैं- पत्तों को उबालकर उसका पानी पी लें या फिर इसका काढ़ा बनाकर सेवन करें।

धनिया के पत्ते: सिर्फ खाना नहीं, दवा भी हैं

धनिया घर की रसोई में जितना जरूरी है, यूरिक एसिड कम करने में उतना ही फायदेमंद। इसमें फाइबर, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर नीचे लाने में मदद करता है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए धनिए के पत्तों को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे नमक के पानी में भिगो दें। फिर जड़ों को काटकर दो गिलास पानी में दस मिनट उबालें। ठंडा होने पर इसे खाली पेट पिएं।

तेज पत्ता: सिर्फ खुशबू नहीं, एक असरदार हर्ब भी

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि तेज पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि एक हर्बल मेडिसिन की तरह भी काम करता है। इसमें विटामिन C, विटामिन A और फोलिक एसिड मौजूद होते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड कम करने में मदद करते हैं।

इस्तेमाल का तरीका- 10–25 तेज पत्ते धोकर उबलते पानी में डालें और इस पानी को दिन में दो बार पिएं।

अगर यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या बार-बार परेशान करती है, तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। मेडिकल इलाज के साथ-साथ ये आसान उपाय आपके दर्द, सूजन और असुविधा को कम करने में मदद करते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सUric Acid: कैसे कम करें शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड? इन 3 पत्तों के सेवन से छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सUric Acid: कैसे कम करें शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड? इन 3 पत्तों के सेवन से छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द
OPEN IN APP