Heart Attack Symptoms: ठंड में हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा, डॉक्टर ने दिए टिप्स, दिल रहेगा चकाचक!

सर्दियों का मौसम दिल के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ठंडा मौसम, कम शारीरिक गतिविधि और बदलती लाइफस्टाइल मिलकर हार्ट अटैक, एंजाइना और अचानक ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा देते हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि सर्दियां हमारे दिल को कैसे प्रभावित करती हैं।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड9 Dec 2025, 01:06 PM IST
डॉक्टर से जानिए सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए खास टिप्स, भूल से भी न करें ये काम
डॉक्टर से जानिए सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए खास टिप्स, भूल से भी न करें ये काम

ठंड के मौसम में दिल की समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं क्योंकि ठंडी हवा, कम शारीरिक गतिविधि और सीजनल लाइफस्टाइल शरीर पर असर डालती है। सर्दियों में खून की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इसी कारण हार्ट अटैक, एंजाइना, धड़कनों में गड़बड़ी और अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसे खतरे बढ़ सकते हैं, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से दिल की बीमारी हैं।

यह भी पढ़ें | रोज 10 मिनट ये काम करने से कम हो जाएगा हार्ट अटैक का खतरा, जानें डॉक्टर से

इसके साथ ही सर्दियों में लोग घरों में ज्यादा रहते हैं, भारी खाना खाते हैं और एक्सरसाइज कम करते हैं, जिससे दिल पर और ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है। अगर इसे हम समझें कि ठंड दिल को कैसे प्रभावित करती है और समय रहते सावधानी बरतें, तो ठंड के मौसम में दिल से जुड़ी दिक्कतों का खतरा काफी कम किया जा सकता है। इसी क्रम में सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर साकेत गोयल ने बताया है कि सर्दियों में हार्ट अटैक से कैसे बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें | दिसंबर में रिलीज हो रहीं बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज, जानिए कहां देखें

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए विस्तार में बताया है कि ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ जाता है और खासतौर पर दिल के मरीज इस मौसम में अपना ख्याल कैसे रखें। ऐसे में अगर आप भी एक हार्ट पेशेंट हैं और सर्दियों में अपना खास ख्याल रखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, जहां आप डॉक्टर गोयल द्वारा बताए गए टिप्स की मदद से अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं।

डॉक्टर से जानिए सर्दियों में किन चीजों से करें बचाव

1. अगर आपको सुबह-सुबह वॉक करने की आदत है तो सर्दी के मौसम में इसमें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर साकेत गोयल के अनुसार, ठंड में सुबह-सवेरे घर से निकलने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप तब निकलें जब हलकी गुनगुनी धूप निकल आए।

2. डॉ गोयल ने बताया कि सर्दियों में जब भी आप घर से बाहर निकलें तो हमेशा कपड़े की एक लेयर एक्स्ट्रा कैरी करिए। ये एक एक्स्ट्रा लेयर आपके बॉडी टेम्परेचर को मैनेज करने के लिए होती है। इससे आपको सर्दी नहीं लगेगी।

3. अपनी बात को जारी रखते हुए डॉक्टर गोयल ने इस बात पर भी जोर दिया कि आपको एक बार में खूब सारा नहीं खाना है, बल्कि हर थोड़े-थोड़े समय में कुछ न कुछ खाते रहें। दरअसल, एक बार में बहुत सारा खा लेने से दिल पर प्रेशर बढ़ता है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी मात्रा हर इंटरवल में कुछ न कुछ खाते रहें।

यह भी पढ़ें | UPI Circle: क्या होता है यूपीआई सर्कल? इस फीचर को कैसे करें एक्टिवेट, जानिए

4. ठंड के मौसम में आमतौर पर लोगों को प्यास कम लगती है, जिसकी वजह से पानी का इनटेक कम हो जाता है। मगर ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। इसलिए डॉक्टर ने सलाह दी है कि सर्दियों में पानी सही मात्रा में जरूर पिएं।

5. ये अक्सर देखा गया है कि सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए लोग शराब का सेवन करते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। दरअसल, ठंड में शराब पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। इसकी वजह से हार्ट बीट तेज होने का रिस्क होता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए शराब का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।

6. सर्दियों में अपने हाथों और पैरों को गर्म रखने के लिए मोज़े और दस्ताने जरूर कैरी करें। इससे आपके शरीर में भी गर्माहट बनी रहती है।

7. ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर और दिल का चेकअप कराना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको किसी भी तरह की कोई समस्या हो रही है तो अपने डॉक्टर से तुरंत कनेक्ट करें।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदारी नहीं है।)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHeart Attack Symptoms: ठंड में हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा, डॉक्टर ने दिए टिप्स, दिल रहेगा चकाचक!
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHeart Attack Symptoms: ठंड में हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा, डॉक्टर ने दिए टिप्स, दिल रहेगा चकाचक!
OPEN IN APP