Hurun India List 2025: पिछले कुछ दिनों से देश की सबसे किफायती एयरलाइंस इंडिगो (Indigo) काफी सुर्खियो में बनी हुई है। लेकिन इस बार की वजह कुछ दूसरी है। दरअसल, हुरून इंडिया ने बुधवार को टॉप 10 इन्टरपेन्योर की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें इसके प्रमोटर्स राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया का नाम भी शामिल किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2025 में दोनों ने मिलकर एयरलाइंस कंपनी को 2.2 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर पहुंचा दिया है।
पहले स्थान पर दीपेंद्र गोयल का नाम
इस लिस्ट में इटरनल के को-फाउंडर दीपेंद्र गोयल का नाम टॉप पर है। उनके बिजनेस की वैल्यूएशन 3.2 लाख करोड़ रुपये है जो पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के राधाकिशन दमानी को पीछे छोड़ दिया है। एवेन्यू सुपरमार्ट की बिजनेस वैल्यू पिछले साल के मुकाबले इस 13 प्रतिशत घटकर तीन लाख करोड़ रुपये रही।
तीसरे नंबर पर इंडिगो
इंडिगो के फाउंडर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इस महीने की शुरुआत में नए विमानन नियमों को लागू करने में विफल रहने से उसकी परिचलान सेवाओं में काफी बढ़ी समस्या खड़ी हो गई थी, जिससे इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में गिरावट आई है। हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो के फाउंडर भारत के एविएशन मार्केट में डोमैस्टिक सेक्टर में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहें।
लिस्ट में पहली बार शामिल हुए इंडिगो प्रमोटर्स
रिपोर्ट में कहा गया, ‘विमानन कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार किया है और सतत विमानन पहलों को भी अपनाया है जिनमें जैव ईंधन का परीक्षण और ईंधन-कुशल विमानों की तैनाती शामिल है।’ रिपोर्ट में आगे कहा गया कि गोयल पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।
बता दें कि यह लिस्ट 25 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें अपने दम पर बिजनेस को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचाने वाले 200 इन्टरपेन्योर नाम है।