IBPS RRB Clerk Prelims 2025 Result: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के आधार पर ही उम्मीदवार मेन्स एग्जाम का पेपर दे पाएंगे। अगर आपने प्रीलिम्स एग्जाम दिया है, तो आप अपना रिजल्ट IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स के रिजल्ट में अगर आप पास हो गए हैं, तो आप मेन्स एग्जाम में बैठ पाएंगे। हालांकि इसके नंबर से मेरिट पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रीलिम्स एक क्वालीफाइंग एग्जाम होता है। प्रीलिम्स पास होने के बाद उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा होती है और उन्हें किसी भी हालात में मेन्स एग्जाम पास करना होता है।
कितनी मिलती है सैलरी?
अगर कोई भी उम्मीदवार मेन्स एग्जाम पास भी कर लेता है और ऑफिस असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट हो जाता है, तो उसकी शुरुआती सैलरी 35,000-37,000 के बीच होती है। ये सैलरी DA, HRA और अन्य सभी भत्ते को मिलाकर बताई गई है। बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की निगाहें मेन्स परीक्षा पर टिकी हैं। यह परीक्षा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का अहम चरण है।