
IND vs USA T20 World Cup 2026: वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। शाम 7 बजे खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर अमेरिका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में भारतीय बल्लेबाजों को झटके जरूर लगे, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और भारत ने आखिरकार अमेरिका को 29 रनों से हराकर जीत के साथ आगाज किया।
यूएसए: 132/8 (20)
भारत: 161/9 (20)
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत बेहद खराब रही और 13 रन पर ही उसके तीन विकेट गिर गए। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी ने टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया। इसके बाद मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने समय पर विकेट निकालकर मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया। अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 29 रनों से जीत लिया।
भारत के लिए मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
भारत के लिए अहम खबर यह रही कि जसप्रीत बुमराह को बुखार के चलते इस मैच में आराम दिया गया। वहीं टॉप ऑर्डर में भारत ने संजू सेमसन को बाहर रखकर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने गेम में एंट्री ली है।
भारत की शुरुआत उम्मीद से बिल्कुल उलट रही। दूसरे ओवर में अली खान ने अभिषेक शर्मा को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। इसके बाद इशान किशन 20 रन बनाकर आउट हुए। हालात तब और बिगड़े जब तिलक वर्मा और शिवम दुबे लगातार दो गेंदों पर पवेलियन लौटे। सिर्फ 6 ओवर के अंदर भारत ने चार विकेट गंवा दिए।
इसके बाद रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर रन रोकने की कोशिश की, लेकिन रिंकू सिंह भी 6 रन बनाकर आउट हो गए।
अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी संभालते हुए 37 रन जोड़े, लेकिन छठे ओवर में शैडली वान शाल्कविक के एक ओवर ने मैच का रुख बदल दिया।
शैडली ने एक ही ओवर में ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या को आउट कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। 77 रन पर छह विकेट गिरने से भारत संकट में आ गया। ऐसे हालात में अक्षर पटेल ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की।
सूर्यकुमार यादव (SKY) ने एक छोर संभाले रखा और अक्षर पटेल के साथ 41 रनों की अहम साझेदारी की। अक्षर के आउट होने के बाद भी सूर्यकुमार तेजी से रन बनाते रहे। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाकर भारत के हीरो रहे।
अमेरिका की ओर से शैडली वान शाल्कविक ने चार विकेट लिए, जबकि हरमित सिंह को दो सफलताएं मिलीं। अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक विकेट झटका।
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
एंड्रीज गूस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजन, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन स्काल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.