India vs South Africa Weather Report: अगर बारिश ने धुला भारत-साउथ अफ्रीका का फाइनल, तो किसे मिलेगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी?

ICC Women World Cup 2025 Final: आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज मुंबई में होगा, लेकिन बारिश की संभावना मैच को प्रभावित कर सकती है। यदि मैच नहीं हुआ, तो रिजर्व डे 3 नवंबर को रखा गया है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड2 Nov 2025, 02:39 PM IST
भारत और साउथ अफ्रीका कौन जीतेगा मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका कौन जीतेगा मैच?

ICC Women World Cup 2025 Final: आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज होने जा रहा है। हालांकि इस मुकाबले को बारिश नजर लगा सकती है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने जा रहे मैच के लिए फैंस में गजब का उत्साह दिख रहा है। इस बार मैच इसलिए भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीम आजतक विश्वकप नहीं जीत पाई है। ऐसे में आज का मैच ऐतिहासिक होने वाले है।

आज कैसा रहेगा नवी मुंबई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज नवी मुंबई में दोपहर 2 बजे के आसपास 15 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। वहीं 3 बजे के करीब ये संभावना बढ़कर 20 प्रतिशत हो सकती है। वहीं शाम 4 बजे तक ये बढ़कर 49 प्रतिशत हो सकती है।

यह भी पढ़ें | आज फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई में कितने गिरे दाम? देखें लेटेस्ट रेट्स

6-7 बजे बारिश की अधिक संभावना

शाम 5 बजे बारिश होने की संभावना 51 प्रतिशत से भी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में अगर ये संभावना सही हुई तो मैच रुक सकता है।हालांकि राहत की बात ये हैं कि शाम को 7 बजे के बाद बारिश धीरे- धीरे कम हो जाएगी। ऐसे में कुल मिलाकर पूरे दिन बारिश होने की संभावना 15-18 प्रतिशत है।

अगर आज मैच नहीं हुआ तो क्या होगा?

अगर आज फाइनल मुकाबला नहीं हुआ, तो इस मैच के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। अगर आज मैच नहीं हो पाता है, तो सोमवार 3 नवंबर को रिजर्व डे के दिन मैच होगा।अगर रिजर्व डे के दिन भी मैच नहीं हो पाया, तो ट्रॉफी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच साझा कर दी जाएगी। किसी एक टीम को विजेता नहीं घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | इसरो आज रचेगा इतिहास, नौसेना के लिए लॉन्च करेगा 'बाहुबली' रॉकेट GSAT-7

मैच के लिए दोनों टीमें-

भारत- शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री

साउथ अफ्रीका- लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे, काराबो मेसो।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndia vs South Africa Weather Report: अगर बारिश ने धुला भारत-साउथ अफ्रीका का फाइनल, तो किसे मिलेगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndia vs South Africa Weather Report: अगर बारिश ने धुला भारत-साउथ अफ्रीका का फाइनल, तो किसे मिलेगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी?