Agniveer Admit Card 2025 Link: पासवर्ड भूलने पर कैसे डाउनलोड करें अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए सबसे आसान तरीका

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसे एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Jun 2025, 11:58 AM IST
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें(Mint)

Agniveer Admit Card: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा की तारीख पास आ गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार परीक्षा देने वाले हैं, उनके लिए गुड न्यूज है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद Login / Apply Online सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Agniveer Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सुरक्षा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं हैं। पासवर्ड भूल जाने के बाद भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पासवर्ड भूलने के बाद अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले नया पासवर्ड बनाए। उसके लिए रिजस्टर्ड नंबर डालकर OTP पर क्लिक करें। इसके बाद ओटीपी डालने के बाद नया पासवर्ड बना लें। उसके बाद लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा का पूरा शेड्यूल

पदनाम (Post)परीक्षा तिथि (Exam Date)
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)30 जून – 03 जुलाई 2025
अग्निवीर ट्रेड्समैन03 – 04 जुलाई 2025
अग्निवीर टेक्निकल04 जुलाई 2025
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)07 जुलाई 2025
अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस (WMP)07 जुलाई 2025
सोल्जर टेक्निकल (NA)08 जुलाई 2025
हवलदार एजुकेशन08 जुलाई 2025
सिपाही (फार्मासिस्ट)09 जुलाई 2025
जेसीओ धार्मिक शिक्षक (RT)09 जुलाई 2025
जेसीओ कैटरिंग09 जुलाई 2025
हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर (SVY)09 जुलाई 2025
क्लर्क/SKT टाइपिंग टेस्ट10 जुलाई 2025

परीक्षा के दौरान क्या लाएं और क्या नहीं?

एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी) साथ लाएं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना प्रतिबंधित है, परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सभी निर्देशों का पालन करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAgniveer Admit Card 2025 Link: पासवर्ड भूलने पर कैसे डाउनलोड करें अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए सबसे आसान तरीका
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAgniveer Admit Card 2025 Link: पासवर्ड भूलने पर कैसे डाउनलोड करें अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए सबसे आसान तरीका
OPEN IN APP