Iftar Timing Today, 8 March 2026: आज कितने बजे खुलेगा रोजा? जानिए दिल्ली, हैदराबाद,मुंबई में इफ्तार की टाइमिंग

Iftar Timing Today: रमजान का पाक महीना चल रहा है, जिसमें आज 18वां रोजा है। हर रोजे में मुस्लिम समुदाय सूरज ढलने के बाद इफ्तार करता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-हैदराबाद और यूपी में इफ्तारी का समय क्या है?

Anuj Shrivastava
अपडेटेड8 Mar 2026, 04:22 PM IST
दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद में इफ्तार की टाइमिंग
दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद में इफ्तार की टाइमिंग

Iftar Timing Today, 8 March 2026: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म में इसे मुकद्दस महीना माना जाता है। पूरे 30 दिनों तक मुस्लिम समुदाय रोजा रखता है और सूरज ढलने के बाद इफ्तार के जरिए रोजा खोला जाता है। आज 18वां रोजा है और ये अपने आप में ही खास है।

18वां रोजा मगफिरत (माफी) के दूसरे अशरे के अंतिम चरण का हिस्सा है,जो परहेजगारी,आत्मा की शुद्धि और अल्लाह की रहमत पाने का खास मौका है।अब शाम को इफ्तारी के साथ ही 18वां रोजा पूरा होगा। आइए जानते हैं दिल्ली-हैदराबाद,यूपी में कितने बजे इफ्तारी होगी।

8 मार्च को इफ्तारी की टाइमिंग (Iftar timing Today , 8 March 2026)

शहर (City)इफ्तार समय (Iftar)
दिल्ली (Delhi)06:26 PM
नोएडा (Noida)06:26 PM
चेन्नई (Chennai)06:20 PM
लखनऊ (Lucknow)06:12 PM
पुणे (Pune)06:43 PM
मुंबई (Mumbai)06:47 PM
कोलकाता (Kolkata)05:44 PM
हैदराबाद (Hyderabad)06:25 PM
पटना (Patna)05:55 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar)05:55 PM
जयपुर (Jaipur)06:33 PM
इंदौर (Indore)06:34 PM
बेंगलुरु (Bengaluru)06:30 PM
अहमदाबाद (Ahmedabad)06:47 PM
सूरत (Surat)06:46 PM
कानपुर (Kanpur)06:15 PM
जम्मू (Jammu)06:34 PM
रांची (Ranchi)05:56 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh)06:27 PM

रोजा खोलने की ये दुआ (Roza Kholne Ki Dua in Hindi)

‘अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुम्तु, व बिका आमन्तु, व अलैका तवक्कल्तु, व अला रिज़्किका अफ़्तरतु।’

अर्थ- ऐ अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोजा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोजी से रोजा खोला।

अंग्रेजी में रोजा खोलने की दुआ (Roza Kholne Ki Dua in English)

'Allahumma inni laka sumtu wa bika aamantu wa ‘alayka tawakkaltu wa ‘ala rizqika aftartu.'

Meaning- O Allah! I fasted for You, I believe in You, I trust in You and with Your sustenance I break my fast.

यह भी पढ़ें | शादी के लिए गोल्ड खरीदना है? जानिए आज दिल्ली,मुंबई, बिहार में सोने का रेट

अरबी में रोजा खोलने की दुआ (Roza Kholne Ki Dua in Arabic)

اللَّهُمَّ إِنِّي لَكَ صُمْتُ وَبِكَ آمَنْتُ وَعَلَيْكَ تَوَكَّلْتُ وَعَلَى رِزْقِكَ أَفْطَرْتُ

9 मार्च को सेहरी की टाइमिंग क्या होगी? (Sehri timing Today, 8 March 2026)

शहर (City)सेहरी समय (Sehri - 9 March)
कोलकाता (Kolkata)04:37 AM
रांची (Ranchi)04:49 AM
लखनऊ (Lucknow)05:05 AM
कानपुर (Kanpur)05:08 AM
चेन्नई (Chennai)05:10 AM
हैदराबाद (Hyderabad)05:17 AM
दिल्ली (NCR)05:19 AM
बेंगलुरु (Bengaluru)05:21 AM
पुणे (Pune)05:35 AM
मुंबई (Mumbai)05:39 AM
सूरत (Surat)05:39 AM
अहमदाबाद (Ahmedabad)

सेहरी की दुआ

सेहरी की दुआ- व बि सव्मि ग़दन नवैतु मिन शहरी रमज़ान

तर्जुमा- मैंने रमजान के महीने के कल के रोजे की नीयत की।

अंग्रेजी में रोजा रखने की दुआ (Roza Rakhne Ki Dua in English)-

'Wa bisawmi ghadin nawaiytu min shahri Ramadan.'

Meaning- I intend to keep the fast for tomorrow in the month of Ramadan.

यह भी पढ़ें | रमजान के लिए बेस्ट हैं ये सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, आप भी करें ट्राई

अरबी में रोजा रखने की दुआ (Roza Rakhne Ki Dua in Arabic)-

وَبِصَوْمِ غَدٍ نَوَيْتُ مِنْ شَهْرِ رَمَضَانَ

अगर कोई व्यक्ति सिर्फ दिल में यह इरादा कर ले कि वह अल्लाह की रज़ा के लिए रोज़ा रख रहा है, तो उसकी नीयत पूरी मानी जाती है।

रमजान क्यों होता है इतना खास?

रमजान का महीना इसलिए सबसे खास माना जाता है क्योंकि इसी पवित्र महीने में इस्लाम की सर्वोच्च किताब 'कुरान' का अवतरण हुआ था। ये केवल उपवास रखने का समय नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि, अनुशासन और अल्लाह की इबादत के जरिए रूहानी सुकून पाने का जरिया है। पूरे दिन भूखा-प्यासा रहकर इंसान को धैर्य (सब्र) और दूसरों की तकलीफ का अहसास होता है, जिससे समाज में हमदर्दी और दान (जकात) की भावना बढ़ती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सIftar Timing Today, 8 March 2026: आज कितने बजे खुलेगा रोजा? जानिए दिल्ली, हैदराबाद,मुंबई में इफ्तार की टाइमिंग
More