
Delhi Airport Delay: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगर आज आपकी फ्लाइट है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को आई एयर नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है। हालांकि अभी भी उड़ानों में 19-20 मिनट का देरी चल रही है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक IGI एयरपोर्ट पर आई दिक्कत को काफी हद तक ठीक कर लिया है, लेकिन अभी भी फ्लाइट के आने में 5 मिनट की देरी रही है। इसके अलावा जाने में 19 मिनट की औसत देरी हो रही है। अभी तक आने वाली 53 फ्लाइट और जाने वाली 76 फ्लाइट्स लेट चल रही हैं।
शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आई तकीनीकी खराबी के तुरंत बाद, नागरिक उड्डयन सचिव ने एएआई के अध्यक्ष, एएनएस सदस्य और अन्य अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस समस्या को ठीक करने के लिए OEM को नियुक्त किया गया और उड़ान योजनाओं को मैन्युअल तरीके से संभालने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया। इससे हवाई यातायात सुरक्षित और बिना रुकावट जारी रह सके।
ECIL और AAI की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है। अब AMSS सिस्टम फिर से चालू और काम कर रहा है। हालांकि कुछ लंबित कामों की वजह से फ्लाइट संचालन में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन हालात जल्द ही पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर शुक्रवार को जब 700 से अधिक उड़ान तकनीकी खराबी की वजह से प्रभावित हुई, तो यात्री काफी परेशान हुए। वहीं कुछ यात्रियों ने अपनी परेशानी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। अपर्णा गुप्ता ने लिखा कि वो 2 बजे फ्लाइट में बैठ गई थी और उन्हें अब 3 घंटे बीत गए हैं, लेकिन अभी तक न तो फ्लाइट उड़ी है और न ही उन्हें चाय-कॉफी मिली है। बता दें कि शुक्रवार को ऑटो मैटिक मैसेज स्विचिंग में कुछ खराबी आ गई थी, जिससे फ्लाइट का नंबर भी एटीसी की स्क्रीन पर नहीं आ रहा है। इस तकनीकी खराबी की वजह से सभी फ्लाइट को मैनुअल हैंडल किया गया। इस वजह से 3-4 सेकेंड के काम को करने में 16-20 मिनट का समय लगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.