दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के बीच अभी भी कड़ाके की ठंड का इंतजार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती जहरीली हवा और सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बढ़े कोहरे के कारण जनजीवन के अलावा हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं।

Manali Rastogi
अपडेटेड16 Dec 2025, 07:09 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के बीच अभी भी कड़ाके की ठंड का इंतजार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के बीच अभी भी कड़ाके की ठंड का इंतजार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट(Sanjeev Verma/ Hindustan Times)

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों जहरीली हवा और बढ़ती सर्दी के बीच कोहरा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सोमवार को राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा देखा गया, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे से कोहरा तेजी से घना होने लगा। हालात इतने खराब हो गए कि रात साढ़े 12 बजे से दो बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता बिल्कुल शून्य रही। वहीं मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता सिर्फ 50 मीटर तक सिमट गई। सुबह आठ बजे के बाद ही स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला। कुल मिलाकर करीब 10 घंटे तक दृश्यता 200 मीटर से नीचे रही।

यह भी पढ़ें | कौन है इस वीडियो में मौजूद कपल? जानिए इसे शेयर करने पर क्या मिलेगी सजा

मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह के समय दिल्ली के अधिकतर इलाकों में मध्यम कोहरा छा सकता है और कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। प्रदूषण के साथ मिलकर यह कोहरा स्मॉग का रूप ले सकता है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | Shakarkand Khane Ke Fayde: जानिए शकरकंद को क्यों कहते हैं स्मार्ट कार्बोहाइड्रेट

दिन के समय दिल्ली और एनसीआर में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार की सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें | महिलाओं में फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए बेस्ट है आंवला, जानिए इसे खाने के फायदे

हालांकि दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में अभी तक कड़ाके की ठंड महसूस नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड बढ़ने का सीधा संबंध पश्चिमी विक्षोभ से होता है, जिससे ठंडी और शुष्क हवाएं उत्तर भारत तक पहुंचती हैं।

इस मौसम में अब तक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया है, इसलिए शीत लहर के हालात नहीं बने हैं। आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और तेज ठंड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सदिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के बीच अभी भी कड़ाके की ठंड का इंतजार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सदिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के बीच अभी भी कड़ाके की ठंड का इंतजार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
OPEN IN APP