Imran Khan Death Rumors: इमरान खान की हत्या के दावे को फवाद चौधरी ने किया खारिज, जेल के बाहर लगी समर्थकों की भीड़

Imran Khan News: इमरान खान के समर्थक उनकी हत्या की अफवाहों पर गुस्से में हैं। समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और पाकिस्तान सरकार से उन्हें देखने की मांग कर रहे हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड26 Nov 2025, 08:14 PM IST
इमरान खान की हत्या का दावा वायरल
इमरान खान की हत्या का दावा वायरल

Imran Khan Death Rumors: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इमरान खान साल 2023 से रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं, लेकिन आज अचानक एक बलूच नेता ने दावा किया कि जेल में उनकी हत्या कर दी गई है। इस दावे के बाद से ही पाकिस्तान में माहौल गर्मा गया है।

बलूच नेता और सोशल मीडिया पर इमरान खान की हत्या के दावे को इसलिए भी बल मिल रहा है, क्योंकि पिछले 23 दिनों से इमरान खान का परिवार उनसे नहीं मिल पाया है। परिवार का दावा है कि जेल में सेना और सरकार इमरान खान को टॉर्चर कर रही है। आज जब उनकी बहने जेल के बाहर पहुंची, तो वहां से उन्हें घसीटकर भगा दिया गया।

यह भी पढ़ें | Imran Khan: क्या नहीं रहे पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान?, जानिए क्या है सच्चाई

शहबाज शरीफ सरकार पर फूटा गुस्सा

जेल में इमरान खान की हत्या की अफवाह पर पाकिस्तान में खलबली मच गई है। इमरान खान के समर्थक सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर शहबाज सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाल निकाल रहे हैं। काफी समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और कुछ समर्थक तो जेल के बाहर भी पहुंच गए हैं। अदियाला जेल के बाद इस वक्त माहौल काफी गर्म है। इमरान खान के समर्थक किसी भी हालत में उन्हें जिंदा देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें | प्राइवेट नौकरी में रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? यहां समझिए पूरा गणित

इमरान खान के समर्थकों की मांग को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने दावा कि इमरान खान जिंदा हैं और जेल में बंद हैं। उनकी हत्या दावा पूरी तरह से अफवाह है, लेकिन इमरान खान के समर्थक फवाद चौधरी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। वो सभी सिर्फ इमरान खान को देखने की मांग कर रहे हैं।

जेल में क्यों बंद हैं इमरान खान?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार और तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस केस में उन पर सरकारी उपहारों को गलत तरीके से बेचने और लाभ कमाने का आरोप लगा था। गिरफ्तारी के बाद से ही वे जेल में हैं और उनके खिलाफ कई अन्य मुकदमे भी चल रहे हैं, जिनमें आतंकवाद और राजद्रोह से जुड़े आरोप शामिल हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सImran Khan Death Rumors: इमरान खान की हत्या के दावे को फवाद चौधरी ने किया खारिज, जेल के बाहर लगी समर्थकों की भीड़
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सImran Khan Death Rumors: इमरान खान की हत्या के दावे को फवाद चौधरी ने किया खारिज, जेल के बाहर लगी समर्थकों की भीड़