पहले दाम बढ़े, अब सप्लाई रुकी; ईरान युद्ध के कारण एलपीजी पर बढ़ने लगा संकट?

LPG Cylinder News: क्या आने वाले दिनों में कुकिंग गैस का संकट बढ़ने वाला है? बेंगलुरू के होटल असोसिएशन का दावा है कि होटलों को एलपीजी सिलिंडर का आपूर्ति सोमवार से रोकी जा चुकी है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड9 Mar 2026, 10:27 PM IST
बेंगलुरु के होटलों में रुकी एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति
बेंगलुरु के होटलों में रुकी एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण भारत में एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ चुके हैं, लेकिन अब एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंताजनक खबर आने लगी है। कर्नाटक के बेंगलुरु में होटलों को एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई नहीं होने का दावा किया गया है। बेंगलुरु होटल्स असोसिएशन ने एक नोटिस के जरिए दावा किया है कि उन्हें एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं और हालत नहीं सुधरी तो कल यानी मंगलवार से बेंगलुरु के होटल बंद हो जाएंगे।

बेंगलुरु में होटलों को रुकी गैस सिलिंडर की सप्लाई

बेंगलुरु होटल्स असोसिएशन ने सोमवार को एक नोटिस में कहा, 'कॉमर्शियल यूज के लिए गैस सिलिंडरों की आपूर्ति आज से रोक दी गई है। होटल इंडस्ट्री अनिवार्य सेवाओं की श्रेणी में आती है। ऐसे में आम लोग, वृद्ध जन, छात्र-छात्राएं, चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ-साथ वो तमाम लोग जो भोजन के लिए होटलों पर निर्भर हैं, उन्हें खाने की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।'

असोसिएशन की चेतावनी- मंगलवार से बंद हो जाएंगे बेंगलुरु के होटल

असोसिएशन ने कहा कि लोगों के साथ-साथ हमारी होटल इंडस्ट्री को भी गैस सप्लाई शुरू होने तक पेरशानियों का सामना करना पड़ेगा। उसने कहा, तेल कंपनियों ने कहा था कि 70 दिनों तक गैस आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। हालांकि, अचानक सप्लाई रोकने से होटल इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। इसलिए हम संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉमर्शियल गैस सप्लाई बहाल करने और होटल इंडस्ट्री को मदद मुहैया कराने की उम्मीद करते हैं।' आखिर में असोसिएशन ने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस सप्लाई रुकने की वजह से कल से होटल बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें | युद्ध में आसमान का 'AK-47' बना ईरान का शाहेद ड्रोन, भारत के लिए क्या है सबक?

7 मार्च को बढ़े थे एलपीजी सिलिंडर के दाम

ध्यान रहे कि 7 मार्च को एलपीजी सिलिंडर की कीमतें बढ़ा दी गई थीं। घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 60 रुपये जबकि कॉमर्शियल यूज के कुकिंग गैस सिलिंडर के दाम 115 रुपये तक बढ़ गए। उससे पहले 1 मार्च और 1 जनवरी को भी कॉमर्शियल यूज के एलपीजी सिलिंडर के दाम 28 रुपये बढ़े थे।

ईरान युद्ध के बाद गैस और तेल आपूर्ति पर संकट

फरवरी महीने के अंतिम दिन 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। जवाब में ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों पर मिसाइलें दागने और ड्रोन हमलों का सिलिसला जारी रखा है। भारत को मिडल ईस्ट के देशों से भारी मात्रा में एलपीजी, एलनजी की भारी आपूर्ति होती है जो अब बाधित हो गई है। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य से ऑयल कंटेनरों की ढुलाई रुकने से पेट्रोल-डीजल का संकट छाने का भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने सोमवार को भी बताया कि अभी देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सपहले दाम बढ़े, अब सप्लाई रुकी; ईरान युद्ध के कारण एलपीजी पर बढ़ने लगा संकट?
More