पति बना रास्ते का कांटा, मामा के साथ इश्क में पत्नी ने रच दी हत्या की साजिश, जानिए औरंगाबाद की चौंकाने वाली वारदात

महज 45 दिन की शादी और 15 साल पुराना रिश्ता… फिर हुआ एक खौफनाक मर्डर। बिहार के औरंगाबाद में एक महिला ने अपने मामा के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Abhay Shankar Pandey
पब्लिश्ड3 Jul 2025, 01:56 PM IST
बिहार के औरंगाबाद जिले में पत्नी ने मामा के साथ 15 साल पुराने अफेयर के चलते रची पति के हत्या की साजिश
बिहार के औरंगाबाद जिले में पत्नी ने मामा के साथ 15 साल पुराने अफेयर के चलते रची पति के हत्या की साजिश (HT)

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक 45 दिन पुरानी शादी खून-खराबे में तब्दील हो गई। यहां एक नवविवाहिता ने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। हैरानी की बात ये है कि इस साजिश के पीछे की वजह महिला का अपने सगे मामा के साथ 15 साल पुराना अफेयर था।

पुलिस के मुताबिक, 24 साल के प्रियांशु कुमार सिंह की 24 जून की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रियांशु जब नवीनगर रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे उस वक्त घटना को अंजाम दिया गया। शुरुआती जांच में मामला सुपारी किलिंग का लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस के हाथ जो सच लगा, उसने सबको चौंका दिया।

प्रियांशु की पत्नी गुंजा सिंह ने ही रची कत्ल की साजिश

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक जांच में सामने आया कि खुद प्रियांशु की पत्नी गुंजा सिंह ने ही इस कत्ल की साजिश रची थी। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीश राहुल ने बताया कि गुंजा का अपने मामा, 52 साल के जीवन सिंह के साथ पिछले 15 सालों से अफेयर चल रहा था।

मेघालय हनीमून मर्डर केस से इंस्पायर हुई गुंजा!

परिवार के दबाव में आकर गुंजा ने मई में प्रियंशु से शादी तो कर ली, लेकिन शादी के कुछ हफ्तों बाद ही उसे लगने लगा कि अब उसका राज ज्यादा दिन नहीं छुपेगा। ऐसे में उसने अपने मामा के साथ मिलकर प्रियांशु को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। बताया जा रहा है कि गुंजा को मेघालय हनीमून मर्डर केस से भी इस साजिश को अंजाम देने का आइडिया मिला, जिसमें सोनम नाम की एक नई दुल्हन ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी।

यह भी पढ़ें | दिल्ली हाईकोर्ट से बाबा रामदेव की पतंजलि को बड़ा झटका, दे दिया ये आदेश

इश्क में डूबे मामा और भांजी ने वारदात को दिया अंजाम!

पुलिस के मुताबिक, गुंजा और जीवन सिंह ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। जीवन सिंह ने झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को साथ मिलाया। फर्जी सिम कार्ड से लेकर आने-जाने की प्लानिंग तक, सब कुछ पहले से तय था।

प्रियांशु पर घात लगाकर किया गया हमला

24 जून की रात जब प्रियांशु वाराणसी से लौट रहे थे, तो उन्होंने रोज की तरह पत्नी गुंजा को फोन करके अपनी लोकेशन बताई। गुंजा ने ये जानकारी तुरंत हत्यारों तक पहुंचा दी। थोड़ी ही देर बाद प्रियांशु पर घात लगाकर हमला किया गया और मौके पर ही उनकी जान ले ली गई।

पुलिस की गिरफ्त में गुंजा, कबूल किया साजिश

बुधवार शाम को पुलिस ने गुंजा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली है। दोनों सहयोगी भी पकड़े जा चुके हैं, जबकि मामा जीवन सिंह अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें | वॉशरूम में छुपकर बना रहा था वीडियो, रंगे हाथ पकड़ा गया कर्मचारी, फिर जो हुआ…

पुलिस ने गुंजा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स इस केस में अहम सबूत बन सकते हैं।

मेघालय हनीमून मर्डर केस से मिलता-जुलता मामला!

इस वारदात की तुलना अब मेघालय हनीमून मर्डर केस से की जा रही है, जहां प्यार और शादी के दिखावे के पीछे कत्ल की एक खौफनाक कहानी छिपी थी। औरंगाबाद की यह वारदात भी कुछ वैसी ही तस्वीर पेश कर रही है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हिला कर रख दिया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सपति बना रास्ते का कांटा, मामा के साथ इश्क में पत्नी ने रच दी हत्या की साजिश, जानिए औरंगाबाद की चौंकाने वाली वारदात
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सपति बना रास्ते का कांटा, मामा के साथ इश्क में पत्नी ने रच दी हत्या की साजिश, जानिए औरंगाबाद की चौंकाने वाली वारदात
OPEN IN APP