IND vs AUS 2nd T20: दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, अभिषेक की पारी नहीं आई काम

IND vs AUS 2nd T20: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से हार गई है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 126 रन का टारगेट 13.2 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई।

एडिटेड बाय Jitendra Singh
अपडेटेड31 Oct 2025, 05:47 PM IST
IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है।
IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है।(HT)

IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (31 अक्टूबर) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत लिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और 18.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 126 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम 125 रन बनाकर आउट हो गई। जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कंगारुओं ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब तीसरा टी20 दो नवंबर को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के सामने 126 रनों का छोटा सा लक्ष्य था। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने मिलकर सिर्फ 4 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था। हेड 15 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए, दूसरी ओर कप्तान मिचेल मार्श ने 26 गेंद में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान मार्श ने 2 चौके और चार गगनचुंबी छक्के भी लगाए।

भारत की पारी

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी। वहीं, हर्षित राणा ने 35 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ नहीं छू सका। बाकी के नौ खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को दो-दो विकेट मिले। स्टोइनिस ने एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें | भारत-बांग्लादेश का मैच आज, कहां देख सकते हैं बिल्कुल फ्री? चैनल नंबर भी जानिए

बुमराह-चक्रवर्ती की कोशिश नाकाम

जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को छोटे स्कोर पर समेटने का भरपूर प्रयास किया। बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 2 विकेट लिए, दूसरे छोर पर चक्रवर्ती ने 4 ओवर में केवल 23 रन दिए और दो विकेट चटकाए। अन्य गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। कुलदीप यादव ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन बहुत महंगे साबित हुए। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में बुमराह हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल ओवेन को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। शॉर्ट खाता नहीं खोल सके। हालांकि, स्टोइनिस ने नाबाद छह रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें | Asia Cup 2025: शुरू हुआ मुकाबला, पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम

ऑस्ट्रेलिया की पारी

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने हेड को आउट किया। हेड ने 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। वहीं, मार्श अर्धशतक से चूक गए। वह 26 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने 20 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड एक रन बना सके।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIND vs AUS 2nd T20: दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, अभिषेक की पारी नहीं आई काम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIND vs AUS 2nd T20: दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, अभिषेक की पारी नहीं आई काम
OPEN IN APP