
India vs New Zealand T20 Scorecard: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज इतिहास रचा जा चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर तीसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को चारों खाने चित कर दिया। 2007 और 2024 के बाद अब 2026 में भी तिरंगा पूरी दुनिया में लहरा रहा है।
Scorecard:
NZ: 159/10 (19)
IND: 255/5 (20)
IND wins T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर न केवल टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता, बल्कि क्रिकेट इतिहास के चार बड़े कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए हैं। भारत अब तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। यही नहीं, 2024 के बाद 2026 में लगातार जीत दर्ज कर भारत खिताब को डिफेंड करने वाला और लगातार दो बार चैंपियन बनने वाला पहला राष्ट्र भी बन गया है। साथ ही, घरेलू मैदान (अहमदाबाद) पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल करने वाला भी भारत पहला देश है। आज पूरा देश इस गोल्डन हैट्रिक का जश्न मना रहा है।
IND vs NZ T20 Final Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज फिर से तिरंगा लहराया है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी मात देकर इतिहास रच दिया है। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम भारतीय गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों के सामने पूरी तरह ढेर हो गई। रोहित की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सूर्यकुमार यादव की सेना ने वो कर दिखाया जिसका करोड़ों भारतीयों को इंतजार था। 2007 और 2024 के बाद अब 2026 की चमचमाती ट्रॉफी भी भारत की है।
IND vs NZ T20 Final Live Score: न्यूजीलैंड का 9वां विकेट भी गिर चुका है और अब टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बीच सिर्फ एक विकेट का फासला रह गया है। अहमदाबाद का पूरा स्टेडियम अब मोबाइल की लाइटों और 'इंडिया-इंडिया' के नारों से जगमगा उठा है।
IND vs NZ T20 Final Live Score: न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह बिखर चुकी है और उनका 8वां विकेट भी गिर गया है। भारतीय गेंदबाजों ने आज जो कहर बरपाया है, उसका जवाब कीवी बल्लेबाजों के पास नहीं था। पूरे देश की नजरें अब उन आखिरी दो विकेटों पर हैं जो भारत को आधिकारिक तौर पर T20 वर्ल्ड चैंपियन बना देंगे।
IND vs NZ T20 Final Live Score: न्यूजीलैंड की आखिरी उम्मीद कहे जाने वाले डैरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए हैं। छठा विकेट गिरते ही कीवी टीम का संघर्ष अब पूरी तरह सरेंडर में बदलता नजर आ रहा है। पूरे स्टेडियम में वर्ल्ड चैंपियंस के नारे गूंज रहे हैं।
IND vs NZ T20 Final Live Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस वक्त सिर्फ नीली जर्सी का जलवा है। न्यूजीलैंड का 5वां विकेट भी गिर चुका है और इसी के साथ भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
IND vs NZ T20 Final Live Score: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट भी गिर चुका है और इसी के साथ कीवी टीम पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर भारतीय स्पिन और पेस के सामने पूरी तरह सरेंडर कर चुका है। अब मैदान पर डेरिल मिचेल आए हैं।
IND vs NZ T20 Final Live Score: टीम इंडिया अब पूरी तरह से इस फाइनल पर हावी होती दिख रही है। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरते ही कीवी टीम बैकफुट पर आ गई है।
IND vs NZ T20 Final Live Score: अहमदाबाद के मैदान पर इस वक्त भारतीय गेंदबाजों का तूफान आया हुआ है! अभी फिन एलन का विकेट गिरा ही था कि टीम इंडिया ने देखते ही देखते दो और विकेट चटका दिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम अब पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है।
IND vs NZ T20 Final Live Score: न्यूजीलैंड के सबसे खतरनाक ओपनर फिन एलन पवेलियन लौट चुके हैं। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम के लिए यह बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि एलन पावरप्ले में मैच छीनने की ताकत रखते थे। अब भारतीय टीम पूरी तरह से हावी नजर आ रही है।
IND vs NZ T20 Final Live Score: 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए न्यूजीलैंड के दोनों खतरनाक ओपनर्स टिम सीफर्ट और फिन एलन क्रीज पर आ चुके हैं। टीम इंडिया के लिए जरूरी है कि वे फिन एलन को जल्दी पवेलियन भेजें, क्योंकि वे अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं।
IND vs NZ T20 Final Live Score: टीम इंडिया ने पहली पारी में संघर्ष के बाद 255 रन बनाए हैं। अब सारा दारोमदार भारतीय गेंदबाजों पर है। बुमराह, अर्शदीप अहमदाबाद की इस पिच पर फाइनल का दबाव और 256 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड के लिए कतई आसान नहीं होने वाला। क्या भारतीय गेंदबाज शुरुआती झटके देकर मैच पर पकड़ बना पाएंगे?
IND vs NZ T20 Final Live Score: टीम इंडिया को एक और झटका लगा है। हार्दिक पंड्या भी आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत का पांचवा विकेट गिर गया है। अब शिवम् दुबे क्रीज पर हैं। क्या टीम इंडियन 250 का स्कोर बना पाएगी।
IND vs NZ T20 Final Live Score: 200 तक का शानदार स्कोर खड़ा करने के बाद अब भारतीय टीम को एक के बाद एक झटका लगा है। पहले संजू सैमसन आउट हुए, उसके बाद ईशान किशन भी तुरंत आउट हो गए। अभी भारतीय टीम को दो झटका लगा ही था कि पांचवे नंबर पर खेलने आए कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। अब मैदान पर हार्दिक पंड्या के साथ तिलक वर्मा खेल रहे हैं।
IND vs NZ T20 Final Live Score: 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेलने के बाद संजू सैमसन आउट हो गए हैं। वे एक बार फिर शतक से चूक गए, पर जाते-जाते उन्होंने गजब की पारी खेली। अब क्रीज पर ईशान किशन के साथ, चौथे नंबर पर हार्दिक पंड्या आए हैं।
IND vs NZ T20 Final Live Score: आज के मुकाबले में हर बल्लेबाज चौके-छक्के जड़ रहा है। ईशान किशन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी तक संजू सैमसन के साथ ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेली है।
IND vs NZ Final LIVE Score: संजू सैमसन मैदान पर जबरदस्त खेल रहे हैं। उन्होंने बैक टू बैक शॉट्स लगाकर भारत के लिए अच्छी शुरुआत और बड़े स्कोर की नींव रख दी है। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन भी शानदार खेल रहे हैं।
IND vs NZ Final LIVE Score: भारत का पहला विकेट गिर गया है। अब अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन मैदान पर उतरे हैं।
India vs New Zealand t20 Final Live Score: सिर्फ 18 बॉल में अभिषेक शर्मा ने 50 रन जड़ दिए हैं। पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की मैच में वे फॉर्म में नजर नहीं आए, लेकिन अब जब फॉर्म में आए हैं तो जबरदस्त परफॉरमेंस दे रहे हैं। संजू सैमसन के साथ उन्होंने अब तक तगड़ी साझेदारी की है।
IND vs NZ T20 Final match Live Score: संजू सैमसन ने पिछले मैच में अपना बेहतरीन परफॉरमेंस दिया था। अब आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने छक्का जड़ दिया। आज अभिषेक शर्मा भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी चौके-छक्के लगातार दिए हैं
IND vs NZ Final Match Live Score: बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सबसे पहले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा उतरे हैं। क्या दोनों की जोड़ी इस बार कुछ कमाल कर पाएगी?
IND vs NZ T20 Final match LIVE Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मैच के दौरान भगदड़ के किसी भी खतरे से बचने के लिए एहतियात के तौर पर पहली बार गेट नंबर एक और दो के पास 'होल्डिंग एरिया' बनाए गए हैं। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा, ''बंदोबस्त के तहत करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों और करीब एक हजार होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।'' मलिक ने कहा कि पुलिस तीन ड्रोन रोधी प्रणाली का इस्तेमाल कर रही है और स्टेडियम में पूरी सुरक्षा के लिए आठ बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने दर्शकों से स्टेडियम के आसपास भीड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की।
IND vs NZ Final Match Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में टीम इंडिया आज फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। गौरतलब है कि इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक खेले गए 8 में से 6 मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। खास बात यह भी रही कि जब भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता, टीम ने ज्यादातर मौकों पर पहले बैटिंग करना ही पसंद किया। अब फाइनल में देखना दिलचस्प होगा कि भारत का यह तरीका कितना काम आता है।
IND vs NZ T20 Final Live Updates: फाइनल मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा हो गया है। मशहूर पॉप स्टार रिकी मार्टिन स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और करीब डेढ़ लाख दर्शकों की भीड़ के बीच स्टेडियम का माहौल जोश से भर गया है। रोशनी, म्यूजिक और ग्लैमर के साथ शानदार प्री-मैच कॉन्सर्ट चल रहा है।
IND vs NZ T20 Final Live Updates: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक बड़ा सुझाव दिया है। कैफ का मानना है कि फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को मौका मिलना चाहिए। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "भारत अभिषेक शर्मा को आराम दे सकता है। उन्होंने काफी मैच खेल लिए हैं और टी20 फॉर्मेट में बदलाव करने में कोई बुराई नहीं है। जैसे संजू सैमसन को लाने का फैसला सही साबित हुआ, वैसे ही अब रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।"
India vs New Zealand T20 Final Live: टीम इंडिया पिछले काफी समय से टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 की कुर्सी पर जमी हुई है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने एक बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद सेमीफाइनल में जबरदस्त वापसी की और साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराकर सबको चौंका दिया। दोनों टीमें इस समय अपनी बेस्ट फॉर्म में हैं, जो आज के मैच को और भी रोमांचक बनाता है।
IND vs NZ T20 Final Live: फाइनल मैच से पहले दर्शकों के लिए एक खास म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी रखी गई है। ग्रैमी विजेता पॉप स्टार रिकी मार्टिन इस इवेंट में परफॉर्म करने वाले हैं। स्टेडियम के गेट पहले ही खोल दिए गए हैं और लोग बड़ी संख्या में अंदर पहुंच रहे हैं। हालांकि उत्तर भारत में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन फैंस के उत्साह पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।