IND vs NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसके लिए फायदेमंद है वडोदरा का ये मैदान? भारत-न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट पढ़िए

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वोडोदरा में शुरू हुआ। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जबकि गेंदबाजों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड11 Jan 2026, 02:00 PM IST
बल्लेबाज या गेंदबाज, किसके लिए अच्छी है वडोदरा की पिच
बल्लेबाज या गेंदबाज, किसके लिए अच्छी है वडोदरा की पिच

IND vs NZ Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज 3 मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। वोडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहे इस मैच को लेकर एक पिच रिपोर्ट भी आई है। आइए जानते हैं कि वोडोदरा की ये पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसके लिए बेहतर है।

कैसी है पिच रिपोर्ट?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा पहला मुकाबला कोटांबी स्टेडियम में चल रहा है। ये पिच एकदम सपाट और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। रिपोर्ट के अनुसार, इस पिच पर गेंद बल्ले पर बिल्कुल सटीक आएगी और बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होगी। फैंस को इस मैच में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।वहीं गेंदबाजों के लिए ये मैदान मुश्किल भरा हो सकता है।जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और पिच पुरानी होगी, स्पिनरों को थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है, लेकिन विकेट लेने में थोड़ी मुश्किल होगी।

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वे कैसे काम करते हैं। पिच अच्छी लग रही है, उम्मीद है कि दूसरी इनिंग में ओस आने पर बल्लेबाजी करना आसान होगा। विजय हजारे खेलने से खिलाड़ियों को कुछ अनुभव मिलता है। हम आज छह गेंदबाजों वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिनर जबकि हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ खेल रहे हैं।

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। हम यहां मौसम के आदी हो गए हैं और हमने कुछ शानदार नेट सेशन किए हैं। यह हमारे लिए एक बड़ी सीरीज है, हर बार जब हम न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं तो यह गर्व का पल होता है। हम भारत में विश्व कप खेल रहे हैं और यह हमारे लिए एक बड़ा फायदा है। नए चेहरे हैं, लेकिन कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। शायद थोड़ा नीचे खेलेंगे - क्रिस्टियन क्लार्क आज पदार्पण कर रहे हैं, आदित्य अशोक हमारे मुख्य स्पिनर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश:- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड एकादश : डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIND vs NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसके लिए फायदेमंद है वडोदरा का ये मैदान? भारत-न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट पढ़िए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIND vs NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसके लिए फायदेमंद है वडोदरा का ये मैदान? भारत-न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट पढ़िए