Ind vs Pak Match 2026 Highlight: भारत ने PAK को 61 रनों से हराकर बनाई सुपर-8 में जगह, ईशान बने प्लेयर ऑफ द मैच

Ind vs Pak T20 Match Live Score: आज भारत-पाकिस्तान की टीम क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने आई, लेकिन इस बार भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Feb 2026, 10:17:10 AM IST
भारत ने पाकिस्तान को रौंदा।
भारत ने पाकिस्तान को रौंदा।

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Score, Colombo Weather Updates: टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम 18वें ओवर के अंत में ही सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई। टूर्नामेंट के इतिहास में ये भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
16 Feb 2026, 10:17:10 AM IST

India vs Pakistan T20: अफगानों ने भी भारत का समर्थन किया

16 Feb 2026, 08:55:07 AM IST

India vs Pakistan Match: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की जीत पर दी टीम को बधाई

16 Feb 2026, 08:47:03 AM IST

India vs Pakistan T20 WC: पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स बोले- इन तीन को टीम से तुरंत बाहर करो

भारत से हार के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों और एक्सपर्ट्स के बीच मायूसी छा गई। पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो न्यूज पर मैच खत्म होने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स के साथ एक शो हुआ जिसमें ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को क्रिकेट टीम की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया। कम से कम दो एक्सपर्ट्स ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह नहीं होनी चाहिए, लेकिन उन्हें ढोया जा रहा है। एक एक्सपर्ट ने तो तीन खिलाड़ियों के नाम तक बता दिए। उन्होंने कहा बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को टीम से निकाला जाना चाहिए और उनकी जगह तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए।

16 Feb 2026, 08:17:51 AM IST

NAM vs PAK Match: नामीबिया के साथ मैच में पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति

पाकिस्तान तीन में दो मैच जीतकर अंक तालिका में चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हैरत की बात है कि अंक तालिका में भारत ही नहीं, अमेरिका भी पाकिस्तान से ऊपर है। दरअसल, अमेरिका के नेट रन रेट पाकिस्तान से ज्यादा है। इस कारण दोनों के चार-चार अंक होने के बावजूद पाकिस्तान नीचे है और अमेरिका ऊपर। अब पाकिस्तान को सुपर 8 में जगह बनानी है तो उसे नामीबिया के साथ होने वाला मैच जीतना ही होगा। नामीबिया अभी तीन के तीन मैच हार चुका है और ग्रुप लेवल में उसका आखिरी मैच पाकिस्तान के साथ ही बचा है। नामीबिया तो सुपर 8 के रेस से बाहर हो चुका है, देखना होगा कि क्या वह अगला मैच जीतकर पाकिस्तान को भी बाहर करवा देगा।

16 Feb 2026, 07:45:36 AM IST

ICC T20 WC 2026 Points Table: भारत 6 पॉइंट के साथ टेबल में सबसे ऊपर

View full Image
15 Feb 2026, 10:37:33 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी ईशान किशन प्लेयर ऑफ दे मैच बने।

15 Feb 2026, 10:27:01 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारत के टी-20 वर्ल्ड कप मैच जीतने पर अहमदाबाद में सेलिब्रेशन चल रहा है।

15 Feb 2026, 10:19:35 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान से 61 रनों से मैच जीत गया भारत

भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज कर ली है।

15 Feb 2026, 10:07:59 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 26 गेंदों में 79 रनों की है जरूरत

पाकिस्तान ने 15.4 ओवर में 97 रन बनाए हैं और उसके 9 विकेट गिर चुके हैं। वर्तमान रन रेट (CRR) 6.19 है, जबकि जीत के लिए आवश्यक रन रेट (REQ) 18.23 तक पहुंच गया है। पाकिस्तान को जीतने के लिए अब 26 गेंदों में 79 रन बनाने होंगे।

15 Feb 2026, 09:56:08 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान को लगा 7वां झटका, जानिए कितना हुआ स्कोर

टी-20 वर्ल्ड के मुकाबले में आज भारत-पाकिस्तान का मैच चल रहा है। इस मैच में पाकिस्तान हराती हुई दिख रही है। पाकिस्तान के 87 रनों पर 7 विकेट गिर चुके हैं।

15 Feb 2026, 09:53:18 PM IST

Ind vs Pak Live Score: 85-7(13.1)

15 Feb 2026, 09:50:39 PM IST

Ind vs Pak Live Score: कुलदीप यादव ने गिराया पाकिस्तान का छठा विकेट

पाकिस्तान का छठा विकेट गिर चुका है। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मोहम्मद नवाज को पवेलियन भेजा दिया।

15 Feb 2026, 09:43:53 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान की टीम के 11 ओवर में 5 विकेट गिर गए हैं और स्कोर अभी 73 रनों तक ही पहुंचा है।

15 Feb 2026, 09:29:47 PM IST

Ind vs Pak Live Score: PAK 56-4(7.4)

15 Feb 2026, 09:21:48 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका, बाबर आजम आउट

5 ओवर में पाकिस्तान के चार विकेट गिर गए। बाबर आजम भी पवेलियन लौट गए हैं। अभी पाकिस्ता ने 38 रन बनाए हैं।

15 Feb 2026, 09:12:04 PM IST

Ind vs Pak Live Score: PAK 24-3(3.3)

15 Feb 2026, 09:09:50 PM IST

Ind vs Pak Live Score: ताश के पत्तों की तरह बिखर रही पाकिस्तानी टीम, 3 विकेट गिर

पाकिस्तान की टीम भारत के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है। बुमराह की यॉर्कर में फंसकर सलमान भी पवेलियन लौट गए।

15 Feb 2026, 09:07:41 PM IST

Ind vs Pak Live Score: फरहान के बाद सईम भी लौट गए पवेलियन

भारतीय टीम बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी आग उगल रही है। भारत ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दे दिया है। फरहान जीरो और सईम 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

15 Feb 2026, 08:57:35 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान का गिरा पहला विकेट

पहले ही ओवर में भारत ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दे दिया है। पिच पर आते ही पंड्या ने फरहान को आउट कर दिया।

15 Feb 2026, 08:45:11 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का टार्गेट

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 175 रन बनाए। इस दौरान भारत के 7 विकेट भी गिर गए थे।

15 Feb 2026, 08:38:16 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारत को लगा 5वां झटका

हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 5वां झटका लग गया है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं।

15 Feb 2026, 08:29:56 PM IST

Ind vs Pak Live Score:भारतीय टीम के लिए 15वां ओवर रहा बेहद खराब

भारत के लिए 15वां ओवर काफी खराब रहा। सईम अयूब के इस ओवर में भारत को दो झटके लगे। सईम ने ओवर की दूसरी बॉल पर तिल वर्मा को LBW किया। उसके बाद तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को गोल्डन डक कर दिया।

15 Feb 2026, 08:26:12 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारतीय टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान के बाद 140 रन बना लिए हैं।

15 Feb 2026, 08:20:31 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान के आगे नहीं चला हार्दिक पंड्या का जादू

भारत पाकिस्तान के मुकाबले में तिलक वर्मा 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद मैदान पर आए हार्दिक पंड्या गोल्डन डक हो गए।

15 Feb 2026, 08:16:11 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारत का स्कोर- 126-4(14.3)

15 Feb 2026, 07:59:09 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।

15 Feb 2026, 07:47:00 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को दूसरा झटका लग गया है। ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट हो गए।

15 Feb 2026, 07:45:52 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ 9 ओवर में भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं।

15 Feb 2026, 07:43:46 PM IST

Ind vs Pak Live Score: ईशान किशन की बल्लेबाजी से परेशान पाकिस्तानी गेंदबाज

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आज पाकिस्तानी गेंदबाजों को थकाने का सोचकर उतरे हैं। 8वें ओवर में उन्होंने दो बाउंड्री लगा दी। शादाब के इस ओवर में 17 रन बने हैं।

15 Feb 2026, 07:33:43 PM IST

Ind vs Pak Live Score: ईशान किशन ने जड़ दी फिफ्टी

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन का बल्ला गरज रहा है। अबरार अहमद की बॉल पर हैट्रिक चौके लगाकर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है।7 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं।

15 Feb 2026, 07:25:22 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारतीय टीम ने 6 ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ 52 रन बना लिए हैं। अब तक भारत का एक विकेट गिर गया है।

15 Feb 2026, 07:23:14 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान की गेंदबाजी समझ रही टीम इंडिया

पाकिस्तान की टीम ने चौथे ओवर में काफी टाइट गेंदबाजी की। इस दौरान चौथे ओवर में सईम अयूब ने सिर्फ 5 रन दिए।

15 Feb 2026, 07:14:09 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना चुकी है।

15 Feb 2026, 07:07:41 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू होते ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लग गया है। अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं।

15 Feb 2026, 07:04:21 PM IST

Ind vs Pak Live Score: श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ #ICCMensT20WorldCup2026 मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI

View full Image
15 Feb 2026, 07:02:08 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तानियों से नहीं मिलाया हाथ

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टॉस पर दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिलाने से परहेज किया। भारतीय खिलाड़ियों ने यह कदम पिछले साल एशिया कप में भी उठाया था, जब उन्होंने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था।

15 Feb 2026, 06:53:07 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारत-पाकिस्तान की टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

15 Feb 2026, 06:47:41 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में अभिषेक शर्मा की वापसी हो गई है।

View full Image
15 Feb 2026, 06:43:16 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारतीय टीम में पाकिस्तान के खिलाफ शामिल हुए अभिषेक शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा की वापिसी हो गई है। अभिषेक के साथ ही कुलदीप यादव भी आज खेलते हुए दिखने वाले हैं।

15 Feb 2026, 06:37:50 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान ने जीत लिया महामुकाबले का टॉस, जानिए कौन करेगा पहले बल्लेबाजी

भारत-पाकिस्तान के बीच के महामुकाबले का टॉस पाकिस्तान ने जीत लिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

15 Feb 2026, 06:35:04 PM IST

Ind vs Pak Live Score: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले CRPF के जवान भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए।

15 Feb 2026, 06:32:26 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी के फैन ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान को सबक सिखाएगी।

15 Feb 2026, 06:30:25 PM IST

Ind vs Pak Live Score: हनुमानकाइंड ने फिल्म धुरंधर के मशहूर टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म किया

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले हनुमानकाइंड ने फिल्म धुरंधर के मशहूर टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म किया हैं। बता दें कि ये फिल्म पाकिस्तान में बैन कर दी गई है।

15 Feb 2026, 06:14:58 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारतीय टीम को इस मुकाबले में सबसे बड़ा खतरा कहां है?

टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों में भारत को स्पिन खेलने में भी परेशानी हुई थी। अगर कोलंबो की पिच रिपोर्ट देखें, तो ये स्पिनर्स के लिए मददगार है। इसलिए भारत को संभलकर रहना होगा।

15 Feb 2026, 06:03:09 PM IST

Ind vs Pak Live Score: भारत के Key Players की लिस्ट देखिए

View full Image
15 Feb 2026, 05:53:36 PM IST

Ind vs Pak Live Score: क्या भारत की तरफ से खेलेंगे अभिषेक?

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अभिषेक सिंह के खेलने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने शनिवार को टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।वहीं, मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कप्तान ने भी संकेत दिए थे कि अभिषेक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं।

15 Feb 2026, 05:45:13 PM IST

Ind vs Pak Live Score: मैच से पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर भारत और पाकिस्तान के फैंस के पहुंच गए हैं। दोनों ही देशों के फैंस के बीच काफी क्रेजीनेस देखने को मिल रही है।

15 Feb 2026, 05:40:01 PM IST

Ind vs Pak Live Score: पाकिस्तान की टीम है काफी कमजोर- धोनी के कोच एमपी सिंह

भारत पाकिस्तान मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी के कोच एमपी सिंह ने कहा कि टी20 में कोई गुंजाइश नहीं होती है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम बहुत मजबूत है। मैं भारतीय होने के नाते ऐसा नहीं कह रहा, बल्कि वास्तव में कागज पर हम बेहतर हैं। हमारी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डर उनसे बेहतर हैं।

15 Feb 2026, 05:36:26 PM IST

Ind vs Pak Live Score: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच गई पाकिस्तान क टीम

भारत के साथ मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान की टीम

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच गई है। शाम को 7 बजे दोनों टीम मैदान में आमने-सामने होंगी।

15 Feb 2026, 05:30:50 PM IST

Ind vs Pak Live Score: टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 10 मैच से नहीं हारा भारत

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नाम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सInd vs Pak Match 2026 Highlight: भारत ने PAK को 61 रनों से हराकर बनाई सुपर-8 में जगह, ईशान बने प्लेयर ऑफ द मैच
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सInd vs Pak Match 2026 Highlight: भारत ने PAK को 61 रनों से हराकर बनाई सुपर-8 में जगह, ईशान बने प्लेयर ऑफ द मैच