World Airline Rankings 2025: दुनिया की बेस्ट 20 एयरलाइंस में भारत का नाम नहीं, जानिए क्यों पिछड़ गई देश की उड़ान

Skytrax ने 2025 की विश्व की बेहतरीन एयरलाइंस की सूची जारी की, जिसमें भारत की कोई एयरलाइन नहीं है। कतर एयरवेज लगातार नौवीं बार शीर्ष स्थान पर है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड25 Sep 2025, 12:56 PM IST
दुनिया की टॉप एयरलाइंस की लिस्ट
दुनिया की टॉप एयरलाइंस की लिस्ट

World Airline Rankings 2025: ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित Skytrax वर्ल्ड की बेस्ट 20 एयरलाइंस की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत की एक भी एयरलाइंस का नाम टॉप 10 क्या टॉप 20 तक में नहीं है। इस लिस्ट के कतर एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस, कैथे पैसिफिक, अमीरात और टर्किश एयरलाइंस जैसी कंपनियां लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

क्यों टॉप 20 में नहीं है भारतीय एयरलाइंस का नाम

भारतीय एयरलाइनों की सर्विस क्वालिटी, इनफ्लाइट अनुभव, समय पालन और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की उम्मीदों के अनुसार अभी भी सुधार की जरूरत है। कुछ महीने पहले ही लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान हादसे की शिकार हो गया था, जिसमें सिर्फ एक शख्स जिंदा बच पाया था। ये इस साल का अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा माना जा रहा है।

  • इसके अलावा विदेशी एयरलाइंस नए इनोवेशन, आरामदायक सीट्स,लग्जरी सर्विसेज़ में निवेश कर रही हैं। इस वजह से वो बेस्ट एयरलाइंस में काउंट हो रही हैं।
  • बेस्ट एयरलाइंस की ये रैकिंग On-Time Performance, डिले और यात्रियों की समस्याएं भी रैंकिंग को प्रभावित करती हैं। 2024 में भारत के फ्लाइट डिले, बम अलर्ट्स और मौसम संबंधी कारणों से OTP में गिरावट आई थी।
  • इसके अलावा, इंडिगो के 70 से अधिक विमान Pratt & Whitney इंजन की समस्या के कारण ग्राउंडेड हैं। वहीं, एयर इंडिया अभी भी पुराने बेड़े पर निर्भर है, हालांकि उसने 470 नए विमानों का ऑर्डर दिया है, लेकिन अभी उनके आने में टाइम हैं। इन सबके चलते भारत की एयरलाइंस ग्लोबल स्तर पर पिछड़ रही हैं।

बेस्ट 20 एयरलाइंस में कौन-कौन शामिल?

रैंकएयरलाइनदेश
1Qatar Airwaysकतर
2Singapore Airlinesसिंगापुर
3Cathay Pacificहांगकांग
4Emiratesयूएई
5ANA All Nippon Airwaysजापान
6Turkish Airlinesतुर्की
7Korean Airदक्षिण कोरिया
8Air Franceफ्रांस
9Japan Airlinesजापान
10Hainan Airlinesचीन
11Swiss Int’l Air Linesस्विट्जरलैंड
12EVA Airताइवान
13British Airwaysयूके
14Qantas Airwaysऑस्ट्रेलिया
15Lufthansaजर्मनी
16Virgin Atlanticयूके
17Saudi Arabian Airlinesसऊदी अरब
18STARLUX Airlinesताइवान
19Air Canadaकनाडा
20Iberiaस्पेन

पहले नंबर पर क्यों है कतर एयरवेज?

कतर एयरवेज को 2025 की Skytrax रैंकिंग में लगातार नौवीं बार दुनिया की सबसे बेहतरीन एयरलाइन चुना गया है। इसकी वजह ये भी है कि कतर एयरवेज शानदार सेवा, आरामदायक बिजनेस क्लास (Qsuites), दुनिया भर में मजबूत उड़ान नेटवर्क, यात्रियों को फाइव-स्टार जैसा अनुभव देने वाली एयरलाइंस है। Skytrax के CEO भी मानते हैं कि कतर एयरवेज ने हर मामले में बेहतरीन काम किया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWorld Airline Rankings 2025: दुनिया की बेस्ट 20 एयरलाइंस में भारत का नाम नहीं, जानिए क्यों पिछड़ गई देश की उड़ान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWorld Airline Rankings 2025: दुनिया की बेस्ट 20 एयरलाइंस में भारत का नाम नहीं, जानिए क्यों पिछड़ गई देश की उड़ान