इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद भरे जाएंगे।
जानिए महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण प्रक्रिया: 30 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक
- आवेदन जमा करने की अवधि: 1 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक
- आवेदन में सुधार (करेक्शन) की तिथि: 17 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक
पात्रता मानदंड
- आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (सेकेंडरी स्कूल परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 10वीं में गणित और अंग्रेज़ी विषयों में पास होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर द्वारा तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों या ग्रेड को अंकों में बदलकर प्रतिशत (4 दशमलव तक) के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों का अंतिम चयन मूल दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद होगा।