पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब प्लास्टिक से लेकर दवाइयों तक, ये 40 सामान हुए सस्ता

Customs Duty Cut: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गुरुवार, 2 अप्रैल को प्लास्टिक, दवाइयों और पेट्रोकेमिकल्स  सहित 40 सामानों के आयात पर कस्टम ड्यूटी हटा दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Apr 2026, 12:45 PM IST
पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला,  40 सामानों पर हटी इंपोर्ट ड्यूटी
पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 40 सामानों पर हटी इंपोर्ट ड्यूटी

Customs Duty Cut: पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को 1 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस जंग ने दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ा दिया है। इसी बीच, भारत सरकार ने बेहद अहम कदम उठाया है। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स सहित 40 प्रोडक्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया है। दरअसल, सरकार ने ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित होने और कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल को देखते हुए देश में सामानों की किल्लत और महंगाई को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। यह छूट 30 जून तक प्रभावी रहेगी।

इन प्रोडक्ट्स पर मिली छूट

सरकार की तरफ से कस्टम ड्यूटी हटाने वाले प्रोडक्ट्स में मुख्य रूप से एनएहाइड्रस अमोनिया, मेथनॉल, टोल्यूनि, स्टाइरीन और विनाइल क्लोराइड मोनोमर जैसे जरूरी इनपुट शामिल हैं। इसके अलावा, पॉलीइथाइलीन और पॉलीप्रोपाइलीन जैसी कैटेगरीज को भी छूट दी गई है, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग में होता है। इसके साथ ही फार्मास्युटिकल्स और ऑटोमोटिव पार्ट्स के निर्माण में काम आने वाले एपॉक्सी रेजिन, पॉलीयुरेथेन और फॉर्मल्डेहाइड डेरिवेटिव्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें | आज सोने चांदी का रेट 2 अप्रैल 2026: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

इन प्रोडक्ट्स पर हटी कस्टम ड्यूटी, देखें पूरी लिस्ट

क्र.सं.CTH कोडवस्तुओं का विवरण
12814 10 00निर्जल अमोनिया
22902 30 00टोल्यून
32902 50 00स्टाइरीन
42903 12 00डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड)
52903 21 00विनाइल क्लोराइड मोनोमर
62905 11 00मेथनॉल (मेथाइल अल्कोहल)
72905 12 20आइसोप्रोपाइल अल्कोहल
82905 31 00मोनोएथिलीन ग्लाइकोल (MEG)
92907 11 10फिनॉल
102915 21 00एसिटिक अम्ल
112915 32 00विनाइल एसीटेट मोनोमर
122917 36 00शुद्ध टेरेफ्थैलिक अम्ल (PTA)
132921 21 00एथिलीनडायमीन
142922 11 10 / 2922 11 90 / 2922 12 00डाइएथेनोलामाइन एवं मोनोएथेनोलामाइन
152929 10 20टोल्यून डाय-आइसोसाइनेट
163102 30 00अमोनियम नाइट्रेट
173817 00 11लीनियर एल्किलबेंजीन
183901एथिलीन के पॉलिमर (एथिलीन-विनाइल एसीटेट सहित)
193902 10 00 / 3902 30 00 / 3902 90 00पॉलीप्रोपाइलीन
203903 11 00 / 3903 19 10 / 3903 19 90पॉलीस्टाइरीन
213903 20 00स्टाइरीन-एक्रिलोनाइट्राइल (SAN)
223903 30 00एक्रिलोनाइट्राइल-ब्यूटाडाइन-स्टाइरीन (ABS)
233904 10 10 / 3904 10 20 / 3904 10 90पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC)
243904 61 00पॉलीटेट्राफ्लोरोएथिलीन
253905 12 / 3905 19पॉलीविनाइल एसीटेट
263905 30 00पॉलीविनाइल अल्कोहल
273906 10 10 / 3906 10 90पॉली (मेथाइल मेथाक्रिलेट)
283907 10 00पॉलीऑक्सिमेथिलीन (POM - एसीटल)
293907 29पॉलीऑल्स
303907 29 90पॉलीईथर ईथर कीटोन (PEEK)
313907 30 10एपॉक्सी रेज़िन
323907 40 00पॉलीकार्बोनेट्स
333907 50 00एल्किड रेज़िन
343907 61 / 3907 69पॉलीएथिलीन टेरेफ्थेलेट (PET) चिप्स
353907 91 20असंतृप्त पॉलिएस्टर रेज़िन
363907 91 50पॉलीब्यूटिलीन टेरेफ्थेलेट
372912 11 00 / 3909 10 10 / 3909 20 10 / 3909 40 20फॉर्मल्डिहाइड, यूरिया फॉर्मल्डिहाइड, मेलामाइन फॉर्मल्डिहाइड, फिनोल फॉर्मल्डिहाइड
383909 50 00पॉलीयूरीथेन
393911 90 90पॉलीफिनाइलिन सल्फाइड (PPS)
404002पॉलीब्यूटाडाइन, स्टाइरीन-ब्यूटाडाइन

पिछले हफ्ते पेट्रोल डीजल पर भी कम हुई थी एक्साइज ड्यूटी

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त रूप से हमला किया था, जिसके बाद से यह संघर्ष शुरू हुआ। इस संघर्ष की वजह से ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 फीसदी का उछाल आया है। भारत, मिडिल ईस्ट से अपनी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में यह इसके लिए चिंताजनक स्थिति थी। इसी दबाव को कम करने के लिए सरकार ने पिछले हफ्ते भी कुछ बड़े फैसले लिए थे। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। मौजूदा समय में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर इसे फ्री रखा गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सपश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब प्लास्टिक से लेकर दवाइयों तक, ये 40 सामान हुए सस्ता
More