IND vs ENG U19: भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, देखिए फुल स्क्वॉड

India U19 squad for England: इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान हो गया है। BCCI ने 16 मेंबर्स स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसमें आयुष म्हात्रे को कप्तान बनाया गया है। वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है। इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक मैच खेलेगी।

Jitendra Singh
अपडेटेड22 May 2025, 03:42 PM IST
India U19 squad for England: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे दोनों ने ही आईपीएल में धूम मचाकर रख दी है।
India U19 squad for England: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे दोनों ने ही आईपीएल में धूम मचाकर रख दी है।(HT)

India U19 squad for England: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम कुल आठ मैच खेलेगी। इसमें एक वार्म अप मैच, इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच वनडे और दो म्लटी डे मैच शामिल है। इस सीरीज की शुरुआत 24 जून से होगी। भारतीय अंडर-19 टीम की कमान चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। वहीं, इस टीम में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इन दोनों ने इस सीजन के आईपीएल में छाए हुए हैं।

इस सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष म्हात्रे को टीम का कप्तान बनाया गया है। अभिज्ञान कुंडू को उप-कप्तान चुना गया है और वह 16 सदस्यीय टीम में शामिल दो विकेटकीपरों में से एक हैं। वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी शामिल है। वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर सुर्खियां बटौरी थी, ये आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय की ओर से सबसे तेज शतक है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत के U19 स्क्वॉड में शामिल खिलाडि़यों के नाम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह शामिल हैं।

स्टैंडबाय खिलाड़ी - नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर) के नाम शामिल हैं।

आयुष और वैभव का बल्ला IPL में गरजा

बता दें कि आयुष और वैभव दोनों का ही बल्ला IPL 2025 में जमकर गरजा। आयुष ने IPL 2025 में 6 मैचों मं 206 रन बनाए। उनका एवरेज 34.33 का है। स्ट्राइक रेट 187.27 का है। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैचों में 252 रन बनाए। उनका एवरेज 36 और स्ट्राइक रेट 206.55 था। दोनों अंडर 19 क्रिकेट में भी भारतीय क्रिकेट टीम के ल‍िए खेल चुके हैं। प‍िछले साल जब भारतीय क्रिकेट टीम एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल अंडर 19 एश‍िया कप में तब दोनों बल्लेबाजों ने ओपनिंग की थी।

यहां देखें U-19 मैच का पूरा शेड्यूल

मंगलवार, 24 जून- 50 ओवरों का वार्म-अप मैच

शुक्रवार, 27 जून- पहला वनडे

सोमवार, 30 जून- दूसरा वनडे

बुधवार, 2 जुलाई- तीसरा वनडे

शनिवार, 5 जुलाई- चौथा वनडे

सोमवार, 7 जुलाई- पांचवा वनडे

12 से 15 जुलाई- पहला मल्टी-डे मैच

20 से 23 जुलाई- दूसरा मल्टी-डे मैच

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIND vs ENG U19: भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, देखिए फुल स्क्वॉड
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIND vs ENG U19: भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, देखिए फुल स्क्वॉड