
US India Trade Deal: पिछले सप्ताह अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उनकी पत्नि के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद दुनिया भर में तनाव बढ़ गया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को लेकर भी एक बार एक कई टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि अगर भारत रूसी तेल खरीदने के मसले पर अमेरिका की मदद नहीं करता है, तो भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा। ट्रंप ने इस दौरान कहा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं कि अमेरिका रूसी तेल खरीदने से खुश नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा आदमी बताया था।
अब अमेरिका ने भारत-अमरेकी व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। लुटनिक ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि ‘मोदी जानते थे कि वह भारत के रूसी तेल खरीदने से नाखुश हैं और अमेरिका कभी भी भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है।’
बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अब तक 6 दौर की बातचीत हो चुकी है। इस एग्रीमेंट में अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर लगने वाले 50 प्रतिशत टैरिफ के समाधान के लिए एक ढांचागत समझौता शामिल है। लुटनिक ने बृहस्पतिवार को एक ‘पॉडकास्ट’ में कहा कि उन्होंने मोदी से राष्ट्रपति को फोन करके समझौते को अंतिम रूप देने का अपील की थी। हालांकि, भारत ऐसा करने में असहज महसूस कर रहा था, इसलिए मोदी ने फोन नहीं किया।
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपीन और वियतनाम के साथ ट्रेड डील किए हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि भारत के साथ व्यापार समझौता इन देशों से पहले हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘...हमने इंडोनेशिया, फिलीपीन और वियतनाम के साथ कई समझौते किए और उनकी घोषणा भी कर दी। ये सभी समझौते इसलिए ऊंची दरों पर किए गए क्योंकि बातचीत के दौरान यह मान लिया गया था कि भारत पहले ही प्रक्रिया पूरी कर लेगा... लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नतीजतन, जिन देशों के साथ पहले समझौते हुए, वे महंगे या ऊंची दर पर तय हुए। फिर बाद में जब भारत ने संपर्क (फोन) किया और कहा, ‘ठीक है, हम तैयार हैं’ तो मैंने उनसे कहा ‘ किस बात के लिए तैयार हैं? ’
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.