
India vs Bangladesh: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के बाद आज भारतीय टीम एक और पड़ोसी मुल्क की टीम ने से भिड़ने जा रही है। आज रात को एशिया कप के फाइनल के टिकट के लिए भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम आमने सामने होगी। भारत-पाकिस्तान की तरह भारत-बांग्लादेश के मैच को लेकर भी दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि ये मैच आप फ्री में कहां देख पाएंगे।
भारत-बांग्लादेश के बीच आज एशिया कप 2025 के सुपर 4 का मुकाबला होने वाला है। ये मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा। हालांकि ये चैनल फ्री नहीं है, लेकिन आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। भारत-बांग्लादेश का ये मैच आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में रात 8 बजे देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स DD फ्री डिश पर चैनल नंबर 79 पर आता है।
अगर आप टीवी की जगह मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो ये मैच Sonly Liv पर देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
Sony LIV का सब्सक्रिप्शन के लिए कम से कम 399 का रिचार्ज करवाना पड़ेगा। हालांकि अगर आपके पास जियो का सिम है, तो आपको सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल सकता है। जियो के 175 के रिचार्ज वाले प्लान में Sony LIV समेत 10 OTT ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
बांग्लादेश- लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.