
India vs England T20 Semi final Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण तय हो गया है और चार बड़ी टीमें खिताब की दौड़ में अंतिम कदम रखने के लिए तैयार हैं। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की और अब उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ दबाव भरे मुकाबले में खुद को साबित किया बल्कि दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
भारत का सामना अब सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला आज 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दिलचस्प बात यह है कि यह 2024 के सेमीफाइनल का रिपीट टेलीकास्ट जैसा है। इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप 2 में टॉप पर रही है, ऐसे में भारत के लिए चुनौती आसान नहीं होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला भारत में Star Sports Network पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में खेला गया था। अब सबकी नजरें दूसरे सेमीफाइनल और फिर महामुकाबले पर हैं:
5 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई – शाम 7:00 बजे।
8 मार्च: ग्रैंड फिनाले – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद। यहां तय होगा कि 2026 का वर्ल्ड चैंपियन कौन बनेगा।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिलिप सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन
हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है। ग्रुप स्टेज में नेपाल के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली जीत के बाद टीम ने सुपर 8 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सही समय पर अपनी लय पकड़ ली है। संजू सैमसन ने टॉप ऑर्डर को मजबूती दी है, वहीं जसप्रीत बुमराह ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को शानदार तरीके से संभाला है।
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होगा। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीधे 8 मार्च को होने वाले फाइनल में पहुंचेगी, जहां विश्व चैंपियन का ताज तय होगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.