
India vs England T20 World Cup Semi final Live Score: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। संजू सैमसन (89 रन, 42 गेंद) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में, इंग्लैंड के 22 वर्षीय जैकब बेथेल ने अपने पहले टी20 शतक से भारत की धड़कनें बढ़ा दी थीं। लेकिन आखिरी ओवरों में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की कसी हुई गेंदबाजी और अक्षर पटेल की जादुई फील्डिंग ने बाजी पलट दी। अब टीम इंडिया रविवार को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
India vs England T20 Semi final Scorecard-
ENG- 246/7 (20)
IND- 253/7 (20)
IND wins T20 Semi final: भारत ने रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। संजू सैमसन की आतिशी पारी और गेंदबाजों के शानदार डेथ ओवरों के दम पर टीम इंडिया ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अब रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: शानदार 102 रन बनाने वाले जैकब बेथेल के रूप में इंग्लैंड का सातवां विकेट गिर चुका है। बेथेल ही वह खिलाड़ी थे जो अकेले दम पर भारत की जीत के बीच दीवार बनकर खड़े थे, लेकिन उनकी विदाई के साथ ही इंग्लैंड की बची-कुची उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: 19वें ओवर की शुरुआत में जैकब बेथेल ने छक्का जड़कर अपना शानदार शतक (102)* पूरा किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने तुरंत पलटवार करते हुए इंग्लैंड का छठा विकेट चटका दिया है।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: भारतीय टीम ने आज कमाल कर दिया है। सेमीफाइनल के इस बड़े मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पूरी तरह पस्त नजर आ रही है। रनों का पहाड़ और लगातार गिरते विकेटों ने यह साफ कर दिया है कि भारत अब फाइनल में कदम रखने वाला है।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: बल्लेबाज कोई भी हो, लेकिन अक्षर पटेल ने बाउंड्री लाइन पर जो कैच पकड़ा है, उसने मैच का पासा पलट दिया है। इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिर चुका है और इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल की ओर अपने कदम मजबूती से बढ़ा दिए हैं।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: इंग्लैंड के विकेट भले ही गिर रहे हों, लेकिन युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने हार नहीं मानी है। बेथेल ने मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इस टूर्नामेंट की जॉइंट-फास्टेस्ट फिफ्टी (सबसे तेज 50) का रिकॉर्ड बराबर कर दिया है।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: वानखेड़े के मैदान पर भारतीय गेंदबाजों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का चौथा विकेट भी गिर चुका है। रनों की रफ्तार पहले से ही धीमी थी और अब लगातार गिरते विकेटों ने इंग्लैंड की आगे मुश्किल खड़ी कर दी है।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: वानखेड़े में अब इंग्लैंड के लिए राह कांटों भरी हो गई है। टीम का तीसरा विकेट गिरते ही भारतीय फैंस का जोश सातवें आसमान पर है। 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को जिस रफ्तार की जरूरत थी, वह कहीं नजर नहीं आ रही है।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: मैदान पर आते ही हार्दिक पांड्या ने अपना जलवा दिखा दिया है। इंग्लैंड का पहला विकेट गिर गया है। अब देखना होगा कि 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम इस शुरुआती झटके से कैसे उबरती है।
इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई हैं। उनकी टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही है। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर और फिल सॉल्ट ओपनिंग में आए। दोनों ओपनर्स ने मिलकर पहले ओवर में 13 रन ठोके। इस ओवर में तीन चौके पड़े। यह ओवर अर्शदीप सिंह की ओर से किया गया।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। जॉस बटलर और फिल साल्ट ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। शुरुआत अच्छी रही है।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े के मैदान पर आज आग उगल दी है। संजू सैमसन की आतिशबाजी, ईशान की ताबड़तोड़ शुरुआत और फिर अंत में विकेट गिरने के बावजूद भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इंग्लैंड को फाइनल का टिकट कटाने के लिए अब 254 रन बनाने होंगे।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: भारतीय पारी का अंत उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा है। तिलक वर्मा के आउट होने के तुरंत बाद बड़े हिट की तलाश में हार्दिक पांड्या भी बाउंड्री पर लपके गए। एक के बाद एक गिरते विकेटों ने रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। अब क्रीज पर अक्षर पटेल का साथ देने वरुण चक्रवर्ती आए हैं।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: अर्धशतक की ओर बढ़ रहे शिवम दुबे आखिर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर भारत को 200 के पार पहुंचाने का अपना काम बखूबी पूरा कर दिया है। अब आखिरी की कुछ गेंदों पर सारा दारोमदार हार्दिक और तिलक वर्मा पर है।
IND vs ENG T20 Semi final Live Score: टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। वानखेड़े के फैंस को उनके बल्ले से सूर्या स्पेशल की उम्मीद थी, लेकिन वह आज जल्दी पवेलियन लौट गए। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या की एंट्री हुई है। शिवम दुबे दूसरे छोर पर जमे हुए हैं, और अब इन दोनों फिनिशर्स पर जिम्मेदारी है कि वे आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत को 200 के पार ले जाएं।
ND vs ENG T20 Live Score: पूरा स्टेडियम जिस पल का इंतजार कर रहा था, वो अधूरा रह गया। धमाकेदार पारी खेल रहे संजू सैमसन टी20 में अपनी शतकीय पारी से चूक गए। संजू ने एक बेहद शानदार पारी खेली और भारत को ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया। अब मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। देखना होगा कि बचे हुए ओवरों में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे इस लय को कैसे बरकरार रखते हैं।
IND vs ENG T20 Live Score: शिवम दुबे ने मैदान पर उतरते ही अपने बल्ले का जादू दिखाना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड ने मिडिल ओवर्स में स्पिन लगाकर भारत को रोकने की जो चाल चली थी, वह उन पर ही भारी पड़ गई। दुबे ने स्पिन को भांपते हुए लेग साइड पर एक बेहद शानदार और पावरफुल शॉट जड़ा। भारत की रन-गति रुकने का नाम नहीं ले रही है और दुबे ने साफ कर दिया है कि वह आज केवल बड़े हिट्स लगाने के मूड में हैं।
IND vs ENG T20 Live Score: अच्छी बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन पवेलियन लौट चुके हैं! एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में ईशान अपना विकेट गंवा बैठे और भारत को दूसरा झटका लगा। अब मैदान पर शिवम दुबे आए हैं। संजू सैमसन एक छोर पर जमे हुए हैं, लेकिन अब देखना होगा कि क्या दुबे अपनी पावर-हिटिंग से मिडिल ओवर्स में रनों की रफ्तार को और तेज कर पाएंगे?
IND vs ENG T20 Live Score: मैदान पर संजू सैमसन का राज चल रहा है। अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद के आते ही संजू ने एक कड़क कवर ड्राइव लगाकर चौका जड़ा और इसी के साथ अपना शानदार अर्धशतक (50 रन) पूरा कर लिया। वहीं, ईशान किशन भी बेहतरीन फॉर्म में हैं।
IND vs ENG T20 Semi Final Live Score: अभिषेक का विकेट गिरने के बावजूद टीम इंडिया की रफ्तार कम नहीं हुई है। संजू सैमसन जबरदस्त फॉर्म में हैं। दूसरे छोर पर ईशान किशन भी पूरी तरह सेट नजर आ रहे हैं। पावरप्ले का आखिरी ओवर जारी है, क्या भारत इसे और बड़ा बना पाएगा?
IND vs ENG T20 Semi Final Live Score: अच्छी शुरुआत के बाद भारत को पहला बड़ा झटका लगा है। आक्रामक होने की कोशिश में अभिषेक शर्मा जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कैच दे बैठे। अब मैदान पर ईशान किशन आए हैं। संजू सैमसन पहले ही रंग में नजर आ रहे हैं, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या संजू और ईशान की यह जोड़ी पावरप्ले के बचे हुए ओवरों में एक लंबी और मजबूत साझेदारी कर पाएगी?
IND vs ENG T20 Semi Final Live Score: मैदान पर उतरते ही संजू सैमसन ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। जोफ्रा आर्चर के पहले ही ओवर में संजू ने शानदार तालमेल दिखाते हुए एक करारा चौका और फिर छक्का जड़ दिया।
IND vs ENG T20 Semi Final Live Score: सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार पारियां खेली हैं। हार्दिक पंड्या भी दो हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। लेकिन अभिषेक शर्मा अब तक तीन बार शून्य पर आउट हुए और सिर्फ 80 रन बनाए हैं। सवाल यही है, क्या वो अब अपनी असली फॉर्म दिखा पाएंगे?
IND vs ENG T20 Semi Final Live: इंग्लैंड स्क्वाड- फिलिप साल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेटेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। जैसा उम्मीद थी, ओवरटन ने रेहान की जगह ली है।
IND vs ENG T20 Semi Final Live: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल का बिगुल बज चुका है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हारने के बावजूद चेहरे पर मुस्कान के साथ दिखे। उन्होंने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे।
IND vs ENG T20 Semi Final Live: टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में खेला गया था। अब सबकी नजरें दूसरे सेमीफाइनल यानी भारत बनाम इंग्लैंड के महामुकाबले पर है। फाइनल में पहुंचने वाली टीम 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना आखिरी दांव खेलेगी। यहां तय होगा कि 2026 का वर्ल्ड चैंपियन कौन बनेगा।
IND vs ENG T20 Semi Final Live: 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत को हराया था और उसके बाद फाइनल जीतकर चैंपियन भी बना था। इसके बाद 2024 के टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड से बदला लिया। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया और फिर फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। यानी पिछले दो वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही आखिर में चैंपियन बनी।
IND vs ENG T20 Semi Final Live: भारत और इंग्लैंड की इस भिड़ंत की खास बात यह है कि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। पिछले दो टूर्नामेंट में भी यही मुकाबला सेमीफाइनल में देखने को मिला था। इसलिए इस बार का मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि एक तरह से दोनों टीमों की नई प्रतिद्वंद्विता का अगला अध्याय माना जा रहा है।
IND vs ENG T20 Semi final Live: कुछ ही देर में टॉस होगा और भारत-इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला तय करेगा कि फाइनल में आखिर कौन-सी टीम अपनी जगह पक्की करेगी।