India vs Namibia Highlight: भारत के आगे ताश के पत्तों बिखर गया नामीबिया, 93 रनों से जीत गई टीम इंडिया

India vs Namibia T20 Match Updates: भारत ने नामीबिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 93 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड12 Feb 2026, 07:17 PM IST
भारत-नामीबिया मैच स्कोर
भारत-नामीबिया मैच स्कोर

Ind vs Nam T20 World Cup 2026 Live Score: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है। आज भारत की टक्कर नामीबिया से हो रही है। मैच को लेकर दोनों देशों के फैंस काफी उत्सुक हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने नामीबिया को 210 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि नामीबिया की टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए और 93 रनों से भारत जीत गया।

Ind vs NAM T20 Score:

नामीबिया: 116(18.2)

भारत: 209-9(20)

Update

  • भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया।
  • 13 ओवर में नामीबिया टीम के 6 विकेट गिर गए हैं।
  • नामीबिया के लिए तेजी से रन बना रहे जान फ्राइलिंक चौथे ओवर में शिवम दुबे के हाथ में कैच दे बैठे।
  • भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बृहस्पतिवार को नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209 रन बनाए। भारत की तरफ से ईशान किशन ने 61 जबकि हार्दिक पंड्या ने 52 रन की पारी खेली। नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए।
  • भारत ने नामीबिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य
  • 19वें ओवर में भारतीय टीम को तीन झटके लगे। नामीबिया के गेंदबाजों ने हार्दिक-दुबे और अक्षर के विकेट ले लिए।
  • भारतीय टीम को चौथा झटका 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। तिलक वर्मा इरास्मस के गेंद पर आउट हो गए।
  • सूर्यकुमार यादव 11वें ओवर की पहली गेंद पर बर्नार्ड स्कॉट्ज की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए।
  • भारत ने नामिबिया के खिलाफ 8 ओवर में शतक पूरा कर दिया है।
  • नामीबिया के खिलाफ भारत को पहला झटका लग गया है। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन पवेलियन लौट गए हैं।
  • नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया
  • कुछ मिनट बाद शुरू होगा भारत-नामीबिया का मुकाबला
  • मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचने लगे हैं फैंस
  • एक घंटे बाद भारतीय समयानुसार 6:30 पर होगा टॉस

दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndia vs Namibia Highlight: भारत के आगे ताश के पत्तों बिखर गया नामीबिया, 93 रनों से जीत गई टीम इंडिया
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndia vs Namibia Highlight: भारत के आगे ताश के पत्तों बिखर गया नामीबिया, 93 रनों से जीत गई टीम इंडिया