India vs Namibia Live Streaming: आज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आज 18वां मुकाबला होने वाला है। ये मुकाबला इसलिए भी खास है, क्योंकि आज भारत और नामीबिया मैदान में आमने-सामने होंगे। भारत और नामीबिया का ये मुकाबला राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मैच को लेकर दोनों ही देशों की फैंस काफी उत्साह में हैं। अगर आप किसी कारण की वजह से स्टेडियम में जाकर मैच नहीं दे पा रहे हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप का ये मुकाबला आप टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं।
कहां फ्री में देख सकते हैं मैच?
भारत बनाम नामीबिया के इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां पर पर बिना टिकट लिए मैच को आसानी से देख सकते हैं।
कितने बजे होगा टॉस और कहां होगा मैच?
भारत बनाम नामीबिया का ये मुकाबला शाम को 7 बजे शुरू होगा, लेकिन मैच से आधे घंटे पहले भारतीय समयानुसार 6:30 मिनट पर टॉस होगा। टॉस के बाद ही फैसला होगा कि भारत बैटिंग या बॉलिंग करेगा।
टीवी नहीं है, तो कैसे देखें भारत-नामीबिया का मैच?
अगर आप घर पर नहीं है, तो भी आप मैच लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी जेब से फोन निकालना होगा और उसके बाद Jio Hotstar ऐप ऑन करना होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग वहां पर भी होगी।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो।
भारतीय टीम को है कुछ खतरा?
मौजूदा चैंपियन भारत को गुरुवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मैच में नामीबिया से किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पेट के संक्रमण के कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित टीम प्रबंधन चिंतित होगा क्योंकि इससे उसकी योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।