
India vs Netherlands Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का टिकट कटा चुकी भारत की टीम आज नीदरलैंड से भिड़ने वाली है। सूर्यकुमार की अगुवाई वाली ये टीम आज फिर से जीत का परचम लहराने के लिए मैदान पर उतरेगी। ग्रुप-A का हिस्सा रही भारतीय टीम अभी तक तीन मैच जीत चुकी है और पिछले मैच में पाकिस्तान की टीम की जमकर धुनाई की थी। आइए जानते हैं आज के मैच का लाइव अपडेट
पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड से भी भारत जीत गई है। इस मैच में शिवम दुबे छा गए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम ने छक्कों की बरसात की। उसके बाद दूसरी पारी में 3 विकेट भी ले लिए।
भारत ने नीदरलैंड के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरु कर दिया है। 15 ओवर में टीम के 6 विकेट गिर चुके हैं। वहीं टीम ने 132 रन बना लिए हैं।
नीदरलैंड ने 10 ओवर में 72 रन बनाए हैं और उनके 2 विकेट गिर चुके हैं।
भारत ने नीदरलैंड को दूसरा झटका दे दिया है। सातवें ओवर की पाँचवीं गेंद पर दूसरा विकेट गिरा।
स्कोर: नीदरलैंड 51/2 (7.5 ओवर)
भारत ने नीदरलैंड को 194 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में भारत की तरफ से शिवम दुबे ने छक्कों की बरसात की है।
भारतीय टीम अभी तक 17 ओवर में चार विकेट गवां चुकी है। 17 ओवर में भारत का स्कोर 140 के पार पहुंच गया है।
नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने 10 ओवर का मैच पूरा कर लिया है। इन 10 ओवर में भारत के 3 विकेट गिर चुके हैं अब स्कोर 74 रन तक पहुंच गया है।
नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। 5ओवर के बाद उनके दो विकेट गिर गए हैं।
नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को दूसरा झटका भी लग गया है। ईशान किशन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
नीदरलैंड के आर्यन दत्त ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को बोल्ड कर दिया है।
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’दाऊद, बास डीलीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।
भारत ने दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल किया है।
भारत-नीदरलैंड टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर भारत ने बैटिंग करने का फैसला किया है।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की आखिरी टक्कर नीदरलैंड्स के साथ आज होने जा रही है। ऐसे में आज भारतीय टीम जीत के अपने रथ को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। भारत लगातार तीन मैच जीत चुका है। आज चौथे मैच में भी भारतीय टीम जीत की कोशिश करेगी।
भारत और नीदलैंड का ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। दोनों ही देशों के फैंस स्टेडियम पहुंच रहे हैं।
नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के नेट सत्र में स्पिन गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिला, जबकि अभिषेक शर्मा के गगनचुंबी शॉट इस सत्र की सबसे बड़ी आकर्षण रहे।
भारत बनाम नीदरलैंड का मच आज शाम 7 बजे शुरू होगा। उसे आप घर पर रहकर भी फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आपको बस टीवी ऑन करना है और डीडी सपोर्ट्स लगाना है।
भारत का स्क्वॉडः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
नीदरलैंड का स्क्वॉड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़क लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, नोआ क्रोज, बास डी लीडे, आर्यन दत्त।