Ind vs NZ 2nd ODI Live Score: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंडने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए।
टॉप ऑर्डर जल्दी ढहा
भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 56 रनों की अहम पारी खेली। श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं विराट कोहली 23 रन ही जोड़ सके। रविंद्र जडेजा ने 27 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिससे स्कोर पर दबाव बना रहा।
राहुल–नीतीश की साझेदारी
हालांकि इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और केएल राहुल की साझेदारी ने मैच में जान डाल दी। दोनों की बल्लेबाजी से ऐसा लगने लगा था कि भारत 300 रन का आंकड़ा पार कर सकता है। लेकिन नीतीश के आउट होते ही भारत को बैक-टू-बैक झटके लगे। नीतीश के बाद हर्षित राणा महज 2 रन बनाकर आउट हो गए।
न्यूजीलैंड के आगे 285 रनों का टारगेट
भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 285 रन बनाए और अब न्यूजीलैंड के सामने 285 रनों का लक्ष्य रखा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कितना दमखम दिखा पाती है।
केएल राहुल की शतकीय पारी
केएल राहुल ने दूसरे वनडे में एक बार फिर टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 87 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा, जो उनके करियर का आठवां शतक है। राहुल 92 गेंदों में 112 रन बनाकर नॉट आउट रहे और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
भारत ने की थी सीरीज की मजबूत शुरुआत
वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली 93 रन पर आउट होकर अपना 85वां शतक पूरा नहीं कर पाए थे। एक समय टीम इंडिया की लय बिगड़ गई थी, लेकिन आखिरी ओवरों में केएल राहुल ने 21 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर भारत को चार विकेट से जीत दिला दी थी।