
Ind vs SA Women World Cup 2025: वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women’s Cricket World Cup 2025) का फाइनल अब बस एक दिन दूर है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें कल 2 नवंबर को नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चलिए जानते हैं मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट।
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर धमाकेदार अंदाज में फाइनल में एंट्री ली है। जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रन की शानदार पारी खेली, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए। भारत ने 339 रन का टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है। इसका मतलब है कि इस बार वर्ल्ड कप को एक नया चैंपियन मिलेगा, क्योंकि ना भारत और ना ही साउथ अफ्रीका ने अब तक ये खिताब जीता है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल रविवार, 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा
मैच का वेन्यू है DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा
मैच की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे से होगी
प्री-मैच शो और टॉस देखने के लिए आप 2:30 बजे से टीवी या ऐप पर जुड़ सकते हैं
टीवी पर: Star Sports Network
मोबाइल/वेब पर: Disney+ Hotstar और JioCinema
साउथ अफ्रीका में: SuperSport TV और DSTV App
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, वीमेंस वर्ल्ड कैप 2025 फाइनल के टिकट BookMyShow पर शनिवार दोपहर लाइव हुए और कुछ ही मिनटों में बिक गए। ₹150 से शुरू हुए टिकट्स को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह दिखा। भारत में पहली बार महिला वर्ल्ड कप का फाइनल हो रहा है, इसलिए क्रेज भी जबरदस्त है।
भारत महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरनी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़
साउथ अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), टैजमिन ब्रिट्स, सूने लूस, एनरी डर्कसन, मेरीजेन कैप, कराबो मेसो (विकेटकीपर), क्लो ट्रायन, नाडीन डी क्लर्क, नोंडुमिसो शांगासे, नोंकुलुलेको म्लाबा, आयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, एनीके बॉश, ट्यूमी सेकुखुने, सीनालो जाफ्टा
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.