IND vs WI Score Highlight: जीत गए हम… भारत ने जीत सेमीफाइनल का टिकट, 5 विकेट से जीत गई टीम इंडिया

India vs West Indies Live Update: भारत बनाम वेस्टइंडीज का महामुकाबला हुआ। इस मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि मैच के आखिरी पलों में कुछ भारतीय फैंस के धड़कने काफी बढ़ गई थी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड1 Mar 2026, 11:09:36 PM IST
संजू के छक्के से सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
संजू के छक्के से सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

India vs West Indies T20 World Cup Super 8 LIVE score: आज भारत बनाम वेस्टइंडीज के महामुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने अपना सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। अब सूर्यकुमार की सेना इंग्लैंड की टीम के साथ सेमीफाइनल में भिड़ेगी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 195 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के पारी का स्कोरकार्ड (West Indies T20 World Cup ScoreCard)

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

बल्लेबाजकैसे आउट हुएरन
शाइ होपबोल्ड वरूण32
रोस्टन चेसकैच सूर्यकुमार, बोल्ड बुमराह40
शिमरोन हेटमायेरकैच सैमसन, बोल्ड बुमराह27
शेरफान रदरफोर्डकैच सैमसन, बोल्ड पंड्या14
रोवमैन पॉवेलनाबाद34
जैसन होल्डरनाबाद37
अतिरिक्त 11
टोटल20 ओवर में 4 विकेट पर195

भारतीय टीम की गेंदबाजी

गेंदबाजओवररनविकेट
अर्शदीप4430
पंड्या4401
अक्षर4350
बुमराह4362
वरूण4401

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
1 Mar 2026, 11:06:15 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच में संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच बने है। इस मैच में संजू सैमसन ने 97 रन बनाए हैं।

1 Mar 2026, 10:56:22 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: सेमीफाइनल में किसके साथ भिड़ेगी टीम इंडिया?

भारत ने आज वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रच दिया है। अब वो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी।

1 Mar 2026, 10:53:10 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: भारत टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के एक कदम करीब पहुंचा

भारत वेस्टइंडीज का मैच काफी रोमाचंक मोड़ पर पहुंच गया था। इस मैच में आखिरी ओवर में फैंस की धड़कने काफी बढ़ गई थी और फिर संजू ने छक्का मारकर भारत को सेमीफाइलन का टिकट दिला दिया।

1 Mar 2026, 10:49:02 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत गया भारत, मिल गया सेमीफाइनल का टिकट

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

1 Mar 2026, 10:41:44 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: भारत का स्कोर-- IND 179-5(18.2)

1 Mar 2026, 10:34:53 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: भारत को लगा चौथा झटका, जानिए स्कोर

भारत को चौथा झटका लग गया है। तिलक वर्मा 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

भारत का स्कोर- IND 171-4(17)

1 Mar 2026, 09:57:50 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: सूर्यकुमार भी टीम को छोड़कर लौटे पवेलियन, जानिए भारत का स्कोर

भारत को वेस्टइंडीज के आगे डगमगाती हुई दिख रही है। कप्तान सूर्यकुमार भी 18 रनों पर पवेलियन लौट गए।

भारत का स्कोर- IND 100-3(10.5)

1 Mar 2026, 09:43:54 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: भारत का स्कोर-- IND 79-2(8.1)

1 Mar 2026, 09:33:59 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: पावरप्ले में भारत के गिरे दो विकेट, जानिए स्कोर

वेस्टइंडीज के सामने भारत खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है। पावरप्ले में भारत के दो विकेट गिर गए हैं।

भारत का स्कोर - 53-2(6)

1 Mar 2026, 09:28:43 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: अभिषेक के बाद ईशान किशन भी लौटे पवेलियन

भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच में भारत को दूसरा झटका लग गया है। अभिषेक के बाद ईशान किशन भी 10 रन बनाकर आउट हो गए।

1 Mar 2026, 09:19:08 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

वेस्टइंडीज के टार्गेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट गिर गया है। अभिषेक शर्मा 10 रनों पर पवेलियन लौट गए।

1 Mar 2026, 09:04:51 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: भारत का स्कोर-- IND 10-0(1.1)

1 Mar 2026, 08:52:24 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया 195 रनों का स्कोर

भारत बनाम वेस्टइंडीज के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 195 रनों का स्कोर बनाया है। इस दौरान उनके महज 4 विकेट गिरे हैं। अब कुछ देर में भारत अपनी पारी की शुरुआत करेगा।

1 Mar 2026, 08:42:39 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: रोवमैन पॉवेल को मिला जीवनदान

भारत-बनाम वेस्टइंडीज मैच में अभिषेक शर्मा ने आज दो बार कैच छोड़ दिया। उनकी वजह से रोवमैन पॉवेल को जीवनदान मिला है।

1 Mar 2026, 08:30:51 PM IST

India vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज का स्कोर-- WI 163-4(16.5)

1 Mar 2026, 08:22:02 PM IST

India vs West Indies LIVE: रदरफोर्ड लौटे पवेलियन

भारत ने वेस्टइंडीज को चौथा झटका भी दे दिया है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रदरफोर्ड पवेलियन लौट गए हैं। रदरफोर्ड 14 रन पर आउट हो गए हैं।

1 Mar 2026, 07:50:49 PM IST

India vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज का स्कोर: WI 81-1(9.5)

1 Mar 2026, 07:50:12 PM IST

India vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज का गिरा पहला विकेट

वेस्टइंडीज को पहला झटका लग गया है। वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप का विकेट ले लिया। शाई होप ने 33 बॉल में 32 रन बनाए हैं।

1 Mar 2026, 07:37:21 PM IST

India vs West Indies LIVE: भारतीय गेंदबाजों का फिरकी में नहीं फंस रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज क्रीज पर जम गए हैं। अभी 7 ओवर पूरा होने के बाद भी भारत एक भी विकेट नहीं ले पाया है।

वेस्ट इंडीज का स्कोर- WI 60-0(7.1)

1 Mar 2026, 07:27:06 PM IST

India vs West Indies LIVE: 5 ओवर में भारत नहीं ले पाया पहला विकेट

भारत बनाम वेस्टइंडीज का 5 ओवर का मैच पूरा हो गया है। भारत अभी तक पहला विकेट भी नहीं ले पाया है।

अभी वेस्ट इंडीज का स्कोर-WI 44-0(5.5)

1 Mar 2026, 07:19:18 PM IST

India vs West Indies LIVE: 3 ओवर का मैच हुआ पूरा, जानिए स्कोर

भारत बनाम वेस्ट इंडीज के मैच के तीन ओवर पूरे हो गए है, लेकिन अभी तक एक भी विकेट नहीं गिरा है।

वेस्टइंडीज का स्कोर: 27-0(3.4)

1 Mar 2026, 07:07:41 PM IST

India vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज का स्कोर- WI 3-0(1.2)

1 Mar 2026, 07:07:04 PM IST

India vs West Indies LIVE: अर्शदीप ने डाला पहला ओवर, जानिए लाइव स्कोर

भारत बनाम वेस्टइंडीज में पहला ओवर अर्शदीप ने डाला। इस ओवर में वेस्टइंडीज के 3 रन ही बना पाई।

1 Mar 2026, 06:46:40 PM IST

India vs West Indies LIVE: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत का ये पहला मैच

भारत इस टूर्नामेंट में ईडन गार्डन्स में अपना पहला मैच खेलेगा, लेकिन वेस्टइंडीज को इस मामले में थोड़ा फायदा है, क्योंकि वे पहले ही इस मैदान पर ग्रुप लीग के दो मैच खेल चुके हैं और दोनों (स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ) में जीत हासिल की है।

1 Mar 2026, 06:43:36 PM IST

India vs West Indies LIVE: दोनों की प्लेइंग-11 में क्या हुआ बदलाव?

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि वेस्टइंडीज टीम में ब्रेंडन किंग की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई है ।

1 Mar 2026, 06:41:36 PM IST

India vs West Indies LIVE: क्या वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग 11 में हुआ बदलाव? जानिए यहां

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

1 Mar 2026, 06:40:13 PM IST

India vs West Indies LIVE: भारत की प्‍लेइंग 11 में किसे मिली जगह? जानिए यहां

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

1 Mar 2026, 06:36:45 PM IST

India vs West Indies Live Score: भारत ने जीता टॉस, जानिए कौन करेगा पहले बल्लेबाजी

भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच का टॉस भारत ने जीत लिया है। सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

1 Mar 2026, 06:30:00 PM IST

India vs West Indies Live Score: बॉलिंग के नजरिए से क्या हो सकती है भारत की रणनीति?

बॉलिंग के नजरिए से, भारत के पास एक ज़बरदस्त अटैक है। जसप्रीत बुमराह एक बार फिर प्रेशर ओवरों में, खासकर पारी के आखिरी स्टेज में अपनी ट्रेडमार्क यॉर्कर और डिसिप्लिन्ड लाइन-एंड-लेंथ बॉलिंग के साथ अहम रोल निभाएंगे। अर्शदीप सिंह से नई गेंद से शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाने की उम्मीद है, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी बीच के ओवरों में स्कोरिंग को कंट्रोल करने में अहम होगी, जब पिच धीमी हो जाती है।

1 Mar 2026, 06:28:35 PM IST

India vs West Indies Live Score: क्या सेमीफाइलन में जगह पक्की कर पाएंगी टीम इंडिया?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाला नॉकआउट मुकाबला काफी दबाव वाला होने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी।

1 Mar 2026, 06:25:26 PM IST

India vs West Indies Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के टीम की प्लेइंग-11

वेस्‍टइंडीज टीम

शाई होप (कप्‍तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIND vs WI Score Highlight: जीत गए हम… भारत ने जीत सेमीफाइनल का टिकट, 5 विकेट से जीत गई टीम इंडिया
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIND vs WI Score Highlight: जीत गए हम… भारत ने जीत सेमीफाइनल का टिकट, 5 विकेट से जीत गई टीम इंडिया