Pakistan Top Search in 2025: पाकिस्तान में साल 2025 में सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ? लिस्ट में टॉप पर रहा ये भारतीय शख्स

साल 2025 में पाकिस्तान के लोगों ने सबसे ज्यादा 'Gemini' और भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को गूगल पर सर्च किया। अभिषेक ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 314 रन बनाए, जिसमें उनकी स्ट्राइक रेट करीब 200 रही…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड10 Dec 2025, 08:24 AM IST
पाकिस्तान में साल 2025 में सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ
पाकिस्तान में साल 2025 में सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ

Pakistan Top Search in 2025: साल 2025 खत्म होने को है, ऐसे में पूरे साल विश्व में कई बड़ी घटनाएं हुईं, जिनके बारे में दुनियाभर के लोगों ने गूगल पर सर्च किया। आज हम बात करने वाले हैं कि साल 2025 में हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया? पाकिस्तान के लोगों ने इस साल 2025 में सबसे ज्यादा 'Gemini' को सर्च किया। उसके बाद सबसे ज्यादा पाकिस्तान के लोगों ने गूगल पर अभिषेक शर्मा को सर्च किया।

क्यों पाकिस्तान में छाए अभिषेक शर्मा?

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में अपने बल्ले से पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब धूलाई की थी। इसलिए पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 314 रन बनाए थे, जिनमें उनका एवरेज 44.85 और स्ट्राइक रेट करीब 200 का रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले हाई-वोल्टेज मैच में अभिषेक ने महज 13 गेंद में 31 रन ठोक दिए थे। इसके बाद अगले मैच में 39 गेंद में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें | अटका है रिफंड? मायूस न हों, लेट होने में भी फायदा, आयकर विभाग दे रहा ज्यादा पैसे

इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च होने वालों की लिस्ट

श्रेणी (Category)शीर्ष खोजें (Top Searches)
क्रिकेटपाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान सुपर लीग, एशिया कप, पाकिस्तान बनाम इंडिया, पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड, इंडिया बनाम इंग्लैंड, पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, पाकिस्तान बनाम यूएई
खिलाड़ी (Athletes)अभिषेक शर्मा, हसन नवाज़, इरफ़ान खान नियाज़ी, साहिबज़ादा फ़रहान, मुहम्मद अब्बास, सैम अय्यूब, यासिर खान, काशिफ अली, सैफ़ हसन, अब्दुल समद
स्थानीय समाचार (Local News)पंजाब सामाजिक-आर्थिक रजिस्ट्री, कराची बाढ़, ईरान, आसान कारोबार कार्ड, चेनाब नदी के पास बाढ़ की स्थिति, FBISE रिजल्ट, 10वीं कक्षा परीक्षा परिणाम, प्रधानमंत्री लैपटॉप योजना 2025, पाकिस्तान में सोने के भाव, 9वीं कक्षा रिजल्ट घोषणा तिथि 2025
टेक्नोलॉजी (Tech)Gemini, Tamasha, DeepSeek, myco, On4t, Google AI Studio, Claude, iPhone 17, Grok, Non-Fungible Token
रेसिपी (Recipes)सैंडविच रेसिपी, फ़ूड फ़्यूज़न रेसिपी, क्विनोआ रेसिपी, आटे की रेसिपी, मिठाई रेसिपी, मटन रेसिपी, आसान रेसिपी, टोफू रेसिपी, सूप रेसिपी, बीफ़ रेसिपी
कैसे करें (How-to)कराची में ई-चालान कैसे चेक करें, इंस्टाग्राम पर अनसेंट मैसेज कैसे देखें, कार इंश्योरेंस कैसे करें, क्रिप्टो मार्केट में निवेश कैसे करें, स्टॉक मार्केट में निवेश कैसे करें, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें, घिब्ली फोटो कैसे बनाएं, सबसे अच्छा वकील कैसे चुनें, फोन से प्रिंट कैसे करें (Nokoprint App), ब्लॉग कैसे अपलोड करें
ड्रामे (Dramas)शेर, जुड़वा, आस पास, नक़ाब, मोहरा, इक़्तिदार, परवरिश, मेरी ज़िंदगी है तू, दयान, दुनियापुर

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPakistan Top Search in 2025: पाकिस्तान में साल 2025 में सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ? लिस्ट में टॉप पर रहा ये भारतीय शख्स
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPakistan Top Search in 2025: पाकिस्तान में साल 2025 में सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ? लिस्ट में टॉप पर रहा ये भारतीय शख्स
OPEN IN APP