Shreyas Iyer Injury: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के पसली में लगी चोट, ICU में हुए एडमिट

Shreyas Iyer Hospitalized: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पसली में गंभीर चोट लगी है। उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आईसीयू में रखा गया है। उनके फैंस उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Oct 2025, 12:08 PM IST
श्रेयस अय्यर के पसली में लगी चोट
श्रेयस अय्यर के पसली में लगी चोट

Shreyas Iyer Rib Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान पसली में गंभीर चोट लग गई है। इस वजह से उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी चोट काफी गंभीर है, इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। श्रेयस अय्यर के फैंस उनके अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।

कैसे लगी अय्यर चोट?

मैच के दौरान श्रेयस अय्यर ने जब बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लपका, तभी उनकी बाईं पसली में चोट लग गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि श्रेयस पिछले दो दिन से आईसीयू में भर्ती है। रिपोर्ट आने के बाद आंतरिक रक्तस्राव का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती कराना पड़ा।

यह भी पढ़ें | रॉकेट की तरह भाग रहे वोडाफोन आइडिया के शेयर, 9% का उछाल

उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है। ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर की स्थिति का आकलन करने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया।

सूत्र ने कहा कि टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था। वह एक मज़बूत खिलाड़ी हैं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। शुरुआत में अय्यर के लगभग तीन सप्ताह तक खेल से बाहर रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें पूरी तरह फिट होने में अधिक समय लग सकता है।

फिट होने में लग सकता है वक्त

सूत्र ने कहा कि आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने में अधिक समय लग सकता है। अभी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सShreyas Iyer Injury: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के पसली में लगी चोट, ICU में हुए एडमिट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सShreyas Iyer Injury: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के पसली में लगी चोट, ICU में हुए एडमिट