Divorce Rules India: उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की तरह अगर आपका रिश्ता पत्नी के साथ ठीक नहीं चल रहा है और आप तलाक लेने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए! तलाक लेने की बात कहना आसान होता है, लेकिन पत्नी से तलाक लेते हुए कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। अगर आपने पत्नी से तलाक लेते वक्त उनपर ये 5 आरोप लगाए, तो आपको जेल तक हो सकती है। आइए जानते हैं कि तलाक लेते वक्त पत्नी पर क्या आरोप नहीं लगाना चाहिए।
चरित्र पर उंगली नहीं उठानी चाहिए
अगर आप पत्नी से तलाक ले रहे हैं, तो आप बिना किसी ठोस सबूत के उसके चरित्र पर उंगली नहीं उठा सकते हैं। अगर आपके पास ठोक सबूत नहीं हुआ, तो पत्नी आपके ऊपर मानहानि का केस दर्ज कर सकती है। इसके साथ ही आपके ऊपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
पत्नी की मानसिक स्थिति पर सवाल
अगर आपके पास पत्नी की कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं है, तो आप उसके मानसिक स्थिति पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। अगर आपने पत्नी को पागल कहा, तो कोर्ट में इसे गंभीरता से लेगा और आपका केस कमजोर पड़ जाएगा। इससे कोर्ट आपको क्रूर मान सकता है।
झूठा केस बनाना
अगर आपने तलाक लेने के लिए कोई झूठा आरोप लगाया है, तो तलाक का केस पलट सकता है। अगर कोर्ट को इस बारे में पता चलता है, तो कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट आपको जेल में डाल सकता है।
प्राइवेसी से खिलवाड़ करना
अगर आपने सोशल मीडिया या फिर पब्लिक में पत्नी को अपमानजनक बात की, तो पत्नी आपके ऊपर मानहानि का केस लगा सकती है। पत्नी आपके ऊपर इज्जत को नुकसान पहुंचाने का केस कर सकती है।
कोर्ट में अपशब्द कहना
अगर आपने बिना किसी सबूत के तलाक का केस फाइल किया और कोर्ट में पत्नी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया, तो भी आपका केस कमजोर हो जाएगा। कोर्ट आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई कर सकता है।