Diesel Price Hike: इंडियन ऑयल ने प्रीमियम डीजल के दाम में की बढ़ोतरी, जानें क्या है नया रेट

Diesel Price Hike: देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने प्रीमियम डीजल की कीमत में 1.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड1 Apr 2026, 02:47 PM IST
Diesel Price Hike: इंडियन ऑयल ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम की बढ़ोतरी
Diesel Price Hike: इंडियन ऑयल ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम की बढ़ोतरी

Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए 1 महीने से अधिक समय बीत चुका है। इस तनाव ने तेल बाजार में हाहाकार मचा दिया है। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों ने ईरानी तेल संयंत्रों को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे ग्लोबल सप्लाई चेन ध्वस्त हो गई है। दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता होर्मुज जलडमरूमध्य पिछले कई हफ्तों से पूरी तरह बंद है, जिससे भारत में पर्याप्त मात्रा में तेल का आयात नहीं हो पा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेल उछाल को देखते हुए देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडिय ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रीमियम डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

प्रति लीटर 1.5 रुपये की हुई बढ़ोतरी

बुधवार, 1 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने प्रीमियम डीजल की कीमत में 1.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में इंडियन ऑयल का प्रीमियम डीजल 'एक्सजी' आज से 92.99 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत 91.49 रुपये प्रति लीटर थी। इस प्रकार इसमें डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले इंडियन ऑयल ने 20 मार्च को अपने प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 के दाम में दो रुपये की वृद्धि की थी। उसके बाद, दिल्ली में एक्सपी95 101.89 रुपये प्रति लीटर का बिक रहा है।

यह भी पढ़ें | ITR Forms AY 2026-27: आयकर विभाग ने जारी किए सभी इनकम टैक्स फॉर्म

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गैर-ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और गैर-ब्रांडेड डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। इनके दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर चल रही है, चेन्नई में 100.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है, जबकि चेन्नई में 92.39 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया। वहीं, कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें | अप्रैल से ही क्यों शुरू होता है भारत का वित्तीय वर्ष?जानें इसके पीछे के कारण
शहरपेट्रोल (Petrol)डीजल (Diesel)
नई दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8492.39
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDiesel Price Hike: इंडियन ऑयल ने प्रीमियम डीजल के दाम में की बढ़ोतरी, जानें क्या है नया रेट
More