Railway Retirement Rules Changes: भारतीय रेलवे ने कर्मचारियों को दिया झटका, रिटायरमेंट के बाद नहीं मिलेगी ये कीमत चीज

भारतीय रेल मंत्रालय ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को सोने की परत चढ़े चांदी के पदक देने की परंपरा को समाप्त कर दिया है। अब रिटायरमेंट पर पदक नहीं दिए जाएंगे…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड29 Jan 2026, 08:12 AM IST
रिटायरमेंट पर भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
रिटायरमेंट पर भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

Railway Officers Medal Discontinued: भारतीय रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को सोने की परत चढ़े चांदी के पदक देने की परंपरा को बंद कर दिया है। बुधवार से लागू हुए इस निर्णय के बाद अब रिटायरमेंट पर पदक नहीं दिए जाएंगे।

रेल मंत्रालय द्वारा सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के प्रमुखों को संबोधित एक परिपत्र में कहा गया है कि सेवानिवृत्त होने वाले रेलवे अधिकारियों को सोने की परत चढ़ा रजत पदक प्रदान करने की प्रथा बंद की जा रही है। रेलवे के पास पहले से ही उपलब्ध रजत पदकों का उपयोग अन्य गतिविधियों के लिए किया जाए, जिससे उनके उपयोग संबंधी चिंताओं का समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें | अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, दरें 3.5-3.75% पर कायम

क्यों बंद की गई ये परंपरा?

परिपत्र में हालांकि कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन अधिकारियों द्वारा बताए गए कारणों में ‘आउटसोर्स’ विक्रेताओं की ओर से मुहैया कराए गए पदकों की खराब गुणवत्ता और चांदी के बहुत महंगा होना आदि शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जिनमें विक्रेताओं द्वारा आपूर्ति किए गए पदकों में प्रयुक्त चांदी की गुणवत्ता बेहद खराब या नकली पाई गई है। ये इस प्रथा को बंद करने के कारणों में से एक हो सकता है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चूंकि पिछले 20 वर्षों में चांदी की कीमत कई गुना बढ़ गई है, इसलिए अनावश्यक खर्चों में कटौती के प्रयास के तहत भी यह फैसला लिया गया हो सकता है।

यह भी पढ़ें | Budget 2026: बजट में बड़ा दांव! रक्षा सेक्टर में FDI 74% तक बढ़ाने पर चर्चा

साल 2006 में शुरू हुई थी ये परंपरा

रेल मंत्रालय ने करीब 20 साल पहले मार्च 2006 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले या सामान्य प्रक्रिया के तहत सेवानिवृत्त होने वाले सभी रेलवे कर्मचारियों को लगभग 20 ग्राम वजन का सोने की परत चढ़ा चांदी का पदक प्रदान करने का निर्णय लिया था।

शुरुआत में पदक को इस प्रकार डिजाइन किया गया था कि एक तरफ भारतीय रेलवे का लोगो और दूसरी तरफ संबंधित रेलवे जोन या उत्पादन इकाई (पीयू) का नाम या लोगो अंकित होता था।इन पदकों पर होने वाले व्यय को ‘अवर्गीकृत विविध’ मद के तहत रखा गया था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि पदक में इस्तेमाल होने वाली चांदी का वजन 20 ग्राम होगा और उसकी शुद्धता 99.9 प्रतिशत होगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRailway Retirement Rules Changes: भारतीय रेलवे ने कर्मचारियों को दिया झटका, रिटायरमेंट के बाद नहीं मिलेगी ये कीमत चीज
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRailway Retirement Rules Changes: भारतीय रेलवे ने कर्मचारियों को दिया झटका, रिटायरमेंट के बाद नहीं मिलेगी ये कीमत चीज