Train Puja Video: सुहागरात कोच के बाद ट्रेन में पूजा करवाते पंडित जी का वीडियो वायरल, भारतीय रेलवे ने बताई सच्चाई

Indian Railways viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रेन के अंदर पूजा करवाई जा रही है। वीडियो के वायरल होने पर भारतीय रेलवे ने इस पूरे मामले की सच्चाई सबको बता दी है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Jul 2026, 12:17 PM IST
ट्रेन में पूजा करते पंडित जी का वीडियो वायरल
ट्रेन में पूजा करते पंडित जी का वीडियो वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के वीडियो बहुत वायरल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले हनीमून कूप का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा था, जिसके बाद अब ट्रेन में पूजा करवाते हुए पंडित जी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रेन के डिब्बे के अंदर पंडित जी कोई धार्मिक अनुष्ठान करवा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर एक बार फिर से भारतीय रेलवे के नियम पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इस बार रेलवे ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इसका जवाब दिया है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर दो-तीन दिन पहले एक वीडियो आया, जिसमें ट्रेन के कोच के फर्श पर बैठकर पंडित जी विधि विधान से पूजा करवा रहे हैं। इस दौरान वहां पर सफेद कपड़े पहने कई लोग बैठे हुए हैं। वीडियो में अगर ट्रेन के शीशे को देखें, तो दिख रहा है कि ट्रेन चल रह है। ऐसे में कई यूजर्स रेलवे से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या चलती ट्रेन में पूजा करना ऐसे संभव है?

यह भी पढ़ें | दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात! हर महीने मिलेंगे ₹2,500
यह भी पढ़ें | सीमा से 50 किमी के भीतर धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई, राजस्थान HC का अहम फैसला

रेलवे ने दिया जवाब

ट्रेन के अंदर पूजा करवाते हुए वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने बताया कि ये कोई आम यात्री कोच नहीं है,बल्कि एक प्राइवेट सैलून कार है जिसे एक प्राइवेट पार्टी ने IRCTC के जरिए बुक किया था। रेलवे ने बताया कि सैलून कार की बुकिंग 8 जुलाई को एडवांस पेमेंट देकर की गई थी। इस स्पेशल सैलून कार को बुक करने के लिए संबंधित पार्टी ने पूरे 3,08,580 रुपये का भुगतान किया था।

यह भी पढ़ें | गट हेल्थ के लिए सुपरफूड है चिया सीड्स संग इस एक चीज का कॉम्बिनेशन, जानिए

कहां जा रही थी ट्रेन?

भारतीय रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल कोच को 10 जुलाई को नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली ट्रेन संख्या 12926 'पश्चिम एक्सप्रेस' के साथ जोड़ा गया था। अब पार्टी ने पूरा कोच ही बुक करवा लिया था। इसलिए इसमें सफर करने वाले यात्रियों को निजी कार्य करने की छूट दी गई थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सTrain Puja Video: सुहागरात कोच के बाद ट्रेन में पूजा करवाते पंडित जी का वीडियो वायरल, भारतीय रेलवे ने बताई सच्चाई
More