Indian Railways: क्या टिकट का प्रिंट लेकर जाना जरूरी है? रेलवे ने बताया पूरा सच

Indian Railways:भारतीय रेलवे ने डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए अनारक्षित टिकटों नियमों में बदलाव किया है। अब यात्रियों को मोबाइल पर टिकट दिखाने के साथ उसकी प्रिंटेड कॉपी भी रखना भी अनिवार्य होगा। हालांकि इस बारे में रेलवे की ओर से सफाई भी आ गई है।

Jitendra Singh
अपडेटेड19 Dec 2025, 08:30 PM IST
Indian Railways: रेलवे ने कहा कि मोबाइल टिकट भी मान्य होंगे।
Indian Railways: रेलवे ने कहा कि मोबाइल टिकट भी मान्य होंगे।

Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। यह एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल नेटवर् है। इंडियन रेलवे की ओर से रोजाना औसतन 20,000 से ज्यादा ट्रेनें चलाई जाती हैं। 2.30 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को ट्रेनें गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। यह संख्या ऑस्ट्रेलिया जैसे पूरे देश की जनसंख्या के बराबर है। इसबीच रेलवे की ओर से डिजिटल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ट्रेन में सफर के दौरान ऑनलाइन टिकट भी मान्य है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोबाइल पर टिकट दिखाने भर से काम नहीं चलेगा। अब यात्रियों को टिकट की छपी हुई कॉपी भी अपने पास रखनी होगी।

इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा जा रहा है कि रेलवे ने डिजिटल टिकट के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। अब रेलवे की ओर से ही आधिकारिक रूप से ऐसी रिपोर्ट का खंडन किया है। रेलवे ने साफतौर पर कहा है कि मोबाइल में टिकट मान्य रहेंगे। यात्रियों को अलग से प्रिंट लेने की जरूरत नहीं है। रेलवे का कहना है कि UTS, ATVM या काउंटर से लिए गए अनरिजर्व्ड यानी अनारक्षित टिकट की प्रिंटेड कॉपी यात्रियों को अपने पास नहीं रखनी होगी। सिर्फ मोबाइल स्क्रीन पर टिकट दिखाने से भी काम चल जाएगा।

टिकट को लेकर हुआ था फ्रॉड

हाल ही में जयपुर रूट पर फर्जी रेलवे टिकट का अनोखा मामला सामने आया है। कुछ छात्र ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। सभी टिकटों में यात्रियों के नाम अलग-अलग थे। रेलवे चेकिंग स्टाफ भी धोखा खा गया। ये टिकट देखने में पूरी तरह असली लग रहे थे। QR कोड, जर्नी डिटेल और किराया सब कुछ सही था लेकिन जब टीसी ने टिकट की गहराई से जांच की तो पता चला कि छात्रों ने AI टूल की मदद से एक ही अनारक्षित टिकट को एडिट किया। फिर उसमें सात यात्रियों के नाम दिखा दिए। यानी एक टिकट पर सात लोग यात्रा कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए थे।

यह भी पढ़ें | वेटिंग या कन्फर्म? ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट टाइमिंग बदली, जानिए पूरी डिटेल

AI से रेलवे की बढ़ी टेंशन

AI के बढ़ते दुरुपयोग से रेलवे की टेंशन बढ़ गई है। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से फर्जी टिकट को बनाना, उसे मॉडिफाइ करना और नए मोबाइल टिकट बनाना आसान हो गया है। यहां तक कि QR कोड को भी डिजाइन करना आसान हो गया है। ऐसे में टिकट असली है या नकली, इसका पहचान करना टीटीई के लिए मुश्किल हो गया है। हालांकि रेलवे की ओर से अनारक्षित टिकट की प्रिंटेड कॉपी को साथ में रखना अनिवार्य नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें | अब OTP बताने पर मिलेगा रेलवे का तत्काल टिकट, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

रेलवे का कहना है कि यात्रियों को अनारक्षित टिकट की प्रिंटेड कॉपी लेकर नहीं चलना होगा। यूटीएस, एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) - टिकट काउंटर से लिए गए टिकट पहले की तरह मान्य होंगे। ये टिकट मोबाइल पर स्वीकार किए जाएंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndian Railways: क्या टिकट का प्रिंट लेकर जाना जरूरी है? रेलवे ने बताया पूरा सच
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndian Railways: क्या टिकट का प्रिंट लेकर जाना जरूरी है? रेलवे ने बताया पूरा सच