Indian Railways Rule Changes: वेटिंग या कन्फर्म? ट्रेन के रिजर्वेशन टिकट का चार्ट बनाने की बदली टाइमिंग, जानिए डिटेल

Indian Railways Chart Prepared: भारतीय रेलवे ने ट्रेन रिजर्वेशन टिकट के चार्ट बनाने की टाइमिंग में बदलाव किया है। यात्रियों को अब काफी घंटे पहले पता चलेगा कि उनका टिकट वेटिंग में है या कन्फर्म। ये नियम यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Dec 2025, 03:59 PM IST
भारतीय रेलवे में हुआ बड़ा बदलाव
भारतीय रेलवे में हुआ बड़ा बदलाव

Indian Railways Chart Prepared: अगर आप भी भारतीय रेलवे से सफर करते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन के रिजर्वेशन टिकट के चार्ट बनाने की टाइमिंग में बदलाव किया है। ये बदलाव उन यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद है, जिनका घर स्टेशन से दूर है। उन्हें अब 8 घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट वेटिंग में है या फिर कन्फर्म हो गया है।

इस बदलाव को लेकर भारतीय रेलवे ने सभी जोन को एक सर्कुलर जारी कर दिया है। इस सर्कुलर के अनुसार अलग-अलग वक्त पर चलने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट अलग-अलग वक्त पर बनेगा। रेलवे ने ये नियम यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया है।

यह भी पढ़ें | सीने का हल्का दर्द, सांस फूलना और थकान नहीं है मामूली, हो सकता है बड़ा खतरा

कितने बजे बनेगा चार्ट

आसान शब्दों में कहें तो अगर आपकी ट्रेन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की है, तो आपका रिजर्वेशन चार्ट पिछली रात 8 बजे तैयार हो जाएगा। इसके अलावा अगर आपकी ट्रेन दोपहर 2 बजे के बाद से रात के 11.59 मिनट के बीच है, तो आपका रात के 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच बनेगा।

रेलवे ऐप पर दिखेगा चार्ट बनने का टाइम

भारतीय रेलवे ने साफ कर दिया है कि नया नियम देशभर की सभी ट्रेनों पर लागू होगा। इसके लिए आदेश सभी जोनल रेलवे, डिविजनल मैनेजर और संबंधित अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। रेलवे ने ये भी बताया कि चार्ट बनने का नया टाइम अब यात्री टिकट सिस्टम और रेलवे ऐप पर आसानी से देखा जा सकेगा, ताकि किसी को कोई भ्रम न रहे।

ये बदलाव यात्रियों के लिए इसलिए खास है क्योंकि चार्ट बनने के बाद कई बार टिकट कैंसिल हो जाती हैं और वो सीटें तुरंत किसी दूसरे यात्री को मिल सकती हैं। पहले चार्ट देर से बनने पर ऐसी सीटें खाली रह जाती थीं और यात्रियों को फायदा नहीं मिल पाता था। रेलवे बोर्ड का कहना है कि नया सिस्टम यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक और पारदर्शी साबित होगा। इससे लोग अपनी यात्रा पहले से बेहतर तरीके से प्लान कर पाएंगे और सफर भी ज्यादा आरामदायक हो जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndian Railways Rule Changes: वेटिंग या कन्फर्म? ट्रेन के रिजर्वेशन टिकट का चार्ट बनाने की बदली टाइमिंग, जानिए डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndian Railways Rule Changes: वेटिंग या कन्फर्म? ट्रेन के रिजर्वेशन टिकट का चार्ट बनाने की बदली टाइमिंग, जानिए डिटेल