
Stock Market Holiday: शेयर बाजार में गुरुवार, 15 जनवरी को कामकाज ठप रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। मुंबई में हो रहे नगर निगम चुनावों के चलते महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। दरअसल, देश का प्रमुख शेयर बाजार आर्थिक राजधानी मुंबई में ही स्थित हैं, इसलिए इन एक्सचेंजों ने भी आज छुट्टी रखने का फैसला किया है।
शेयर बाजार के निवेशकों को साल की शुरुआत में ही छुट्टियों का कैलेंडर मिल जाता है, लेकिन आज की यह छुट्टी उस लिस्ट का हिस्सा नहीं थी। दरअसल, महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद इसी हफ्ते एक्सचेंजों ने एक स्पेशल सर्कुलर जारी कर इस अवकाश की जानकारी दी। यह छुट्टी देने का मकसद मतदान ज्यादा से ज्यादा लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शेयर बाजार के साथ-साथ करेंसी मार्केट भी आज पूरी तरह बंद रहेगा।
हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) ने साफ किया है कि सुबह के सत्र में कारोबार बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि सोना, चांदी और कच्चे तेल जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित होने वाले कमोडिटी में निवेशक शाम 11:55 बजे तक दांव लगा सकेंगे। हालांकि, कुछ चुनिंदा कृषि कमोडिटी के लिए यह सत्र रात 9 बजे तक ही सीमित रहेगा।
बता दें कि आज के एक दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार, 16 जनवरी 2025 को शेयर बाजार अपने निर्धारित समय पर खुलेगा। वहीं, इस महीने की छुट्टियों पर गौर करें तो आज के बाद अगली छुट्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगी। साल 2026 के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, इस साल कुल 16 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.