Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव समुद्र में पलटी, 15 डूबे, कई लापता

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। भारत के दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है

Jitendra Singh
अपडेटेड11 Jul 2026, 04:04 PM IST
Vietnam Boat Accident: भारतीय पर्यटकों की नाव वियतनाम में डूबी
Vietnam Boat Accident: भारतीय पर्यटकों की नाव वियतनाम में डूबी

Vietnam Boat Accident: वियतनाम से भारतीय पर्यटकों को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। इसमें 15 लोग डूब गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियों ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। भारत के दूतावास ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के नजदीक हुआ। नाव में कई भारतीय पर्यटक सवार थे। हालांकि अभी तक यात्रियों की सटीक संख्या, मृतकों या घायलों की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान

वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर बताया कि भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के पलटने की सूचना मिली है। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और बचाव अभियान की निगरानी की जा रही है।

हेल्पलाइन नंबर भी किए गए जारी

प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भारत के महावाणिज्य दूतावास और दूतावास ने विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। दूतावास ने कहा है कि किसी भी जानकारी या सहायता के लिए परिवार इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 हैं।

यह भी पढ़ें | फीफा वर्ल्ड कप का फ्री में मिल सकता है टिकट, ऐसे उठाएं फायदा

कुछ स्थानीय और मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नाव में करीब 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। कहा जा रहा है कि 15 लोग डूब गए हैं और कई लापता है। रिपोर्टों के अनुसार शुरुआती घंटों में कई लोगों को बचा लिया गया था, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी थी। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक अंतिम आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें | Delhi Mumbai Expressway Accident: ट्रक से टकराकर खाई में गिरी बस, 7 की मौत

समुद्र में जारी है सर्च ऑपरेशन

बचाव दल स्पीडबोट और अन्य संसाधनों की मदद से समुद्र में खोज अभियान चला रहे हैं। मौसम और समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि सभी यात्रियों का पता लगाया जा सके। भारत सरकार और वियतनाम में भारतीय मिशन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। दूतावास ने कहा है कि जैसे-जैसे आधिकारिक जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल प्राथमिकता सभी प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सVietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव समुद्र में पलटी, 15 डूबे, कई लापता
More