PM Modi Post: आत्मविश्वास के बल पर सब कुछ संभव है… अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर वायरल हुआ पीएम मोदी का पोस्ट

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक श्लोक शेयर किया है। पीएम मोदी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बना हुआ है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड3 Feb 2026, 10:28 AM IST
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने के बाद बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। पीएम मोदी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दरअसल सोमवार देर रात ट्रेड डील की घोषणा हो गई है। इसके बाद आज पीएम मोदी ने एक्स पर एक श्लोक शेयर किया है।

श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।

दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥

इस श्लोक के साथ ही पीएम मोदी ने लिखा-आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।

देखें पोस्ट

क्या है श्लोक का अर्थ?

इस श्लोक का आसान अर्थ है कि समृद्धि से शुभता आती है, शुभता से आत्मविश्वास बढ़ता है, आत्मविश्वास को टिकाऊ बनाने के लिए कुशलता ज़रूरी होती है और अंत में संयम यानी आत्मनियंत्रण से ही सफलता स्थायी बनती है। यानी जीवन में उन्नति तभी स्थिर रहती है जब धन और अवसर के साथ-साथ व्यक्ति में आत्मविश्वास, कुशलता और संयम भी हो।

इस पोस्ट से पहले पीएम मोदी ने सोमवार रात एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से शानदार बातचीत हुई। खुशी है कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो गया है। 1.4 अरब भारतीयों की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प को इस अद्भुत घोषणा के लिए धन्यवाद।

भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के साथ ही अमेरिका ने भारत पर लगा ट्रैरिफ भी कम कर दिया है। अब भारत पर सिर्फ 18 प्रतिशत का टैरिफ लगा हुआ है।

भारत-अमेरिका ट्रैरिफ टाइमलाइन

तारीखविवरण
2 अप्रैल 2025अमेरिका ने भारत पर 10% का बेसलाइन टैरिफ लगाया
5 अप्रैल 2025ट्रम्प ने भारत पर 26% टैरिफ का ऐलान किया
9 अप्रैल 2025अमेरिका ने 90 दिनों के लिए टैरिफ हटाने का ऐलान किया
10 जुलाई 2025भारत ने WTO में 32,000 करोड़ की जवाबी ड्यूटी का प्रस्ताव रखा
31 जुलाई 2025अमेरिका ने भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया
1 अगस्त 2025भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हुआ
6 अगस्त 2025रूसी तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ का ऐलान
27 अगस्त 2025भारत पर 25% एक्स्ट्रा (कुल 50%) टैरिफ लागू
2 फरवरी 2026अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% किया
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPM Modi Post: आत्मविश्वास के बल पर सब कुछ संभव है… अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर वायरल हुआ पीएम मोदी का पोस्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPM Modi Post: आत्मविश्वास के बल पर सब कुछ संभव है… अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर वायरल हुआ पीएम मोदी का पोस्ट