Indigo Flight Crisis: उड़ान संचालन अब पूरी तरह सामान्य...फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच इंडिगो के CEO का दावा

Indigo Flight Crisis: इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि उड़ानें सामान्य हो रही हैं। कंपनी ने रद्द उड़ानों के लिए रिफंड दिया है और यात्रियों का सामान भी पहुंचा दिया गया है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड9 Dec 2025, 04:02 PM IST
इंडिगो के सीईओ का बड़ा दावा
इंडिगो के सीईओ का बड़ा दावा

IndiGo Flight Cancellations: इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एलबर्स ने मंगलवार को एयरलाइंस का परिचालन सामान्य होने का दावा करते हुए यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है।

पीटर एलबर्स ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा है कि सोमवार 08 दिसंबर को कंपनी ने 1,800 उड़ानों का परिचालन किया था और आज भी 1,800 से अधिक उड़ानों का परिचालन करेगी। उन्होंने बताया कि अब एयरलाइंस की वेबसाइट पर जो भी उड़ानें दिख रही हैं, वे सभी वास्तव में अपने गंतव्य तक जायेंगी।

यह भी पढ़ें | क्रिप्टोकरेंसी से सरकार की बंपर कमाई, 512 करोड़ का वसूला टैक्स

5 सितंबर को 1,500 उड़ाने हुईं रद्द

रोजाना 2,300 उड़ानों के शेड्यूल के साथ कंपनी ने 05 दिसंबर को 1,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की थीं जो देश के विमानन इतिहास में अभूतपूर्व था। शिड्यूल के मुताबिक उड़ानों के परिचालन में विफल रहने के बाद कंपनी इसे बड़े रीबूट की संज्ञा दी थी ताकि वह लंबे समय से जारी देरी और उड़ानें रद्द होने की घटनाओं पर लगाम लगा सके।

यह भी पढ़ें | क्या RAC का टिकट बीच सफर में कंफर्म हो सकता है? जानिए रेलवे का नियम

सीईओ ने दिया यात्रियों को भरोसा

इंडिगो सीईओ ने कहा कि अब ग्राहक एक बार फिर एयरलाइंस के नेटवर्क पर बुकिंग करा रहे हैं जो उनके भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने रद्द उड़ानों के लिए लाखों ग्राहकों को रिफंड दिया है और इस काम को जल्द पूरा कर लिया जायेगा। हवाई अड्डों पर अटके ज्यादातर लगैज यात्रियों के घरों पर पहुंचाये जा चुके हैं और जो बच गये हैं वे भी जल्द पहुंचा दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिगो सरकार के साथ पूरा सहयोग कर रही है।

बता दें कि आज ही इडिगो एयरलाइन्स के परिचालन को लेकर लोकसभा में उड्डयन मंत्री ने जवाब दिया। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि किसी भी एयरलाइन को यात्रियों के लिए परेशानियां खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।नायडू ने लोकसभा में इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि देशभर में विमान परिचालन में खामियों से यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए इंडिगो के खिलाफ कड़ी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndigo Flight Crisis: उड़ान संचालन अब पूरी तरह सामान्य...फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच इंडिगो के CEO का दावा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndigo Flight Crisis: उड़ान संचालन अब पूरी तरह सामान्य...फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच इंडिगो के CEO का दावा