Indigo Flight Cancel Live: इंडिगो फ्लाइट्स संभालेंगे रेगुलेटर के पायलट, DGCA ने लिया बड़ा फैसला

Indigo Crisis Live Update: आज इंडिगो एयरलाइन ने 400 फ्लाइट्स रद्द की हैं, जिसमें दिल्ली से जाने वाली सभी घरेलू उड़ानें शामिल हैं। इससे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों में हड़कंप मच गया है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड5 Dec 2025, 01:32 PM IST
इंडियो की 500 फ्लाइट हुईं कैंसिल
इंडियो की 500 फ्लाइट हुईं कैंसिल

Indigo Crisis Live Update: अगर आप भी इंडिगो एयरलाइन से सफर करने वाले हैं, तो एक बार अपनी फ्लाइट की टाइमिंग चेक कर लें। दरअसल आज देशभर में इंडिगो एयरलाइन की 400 फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं, जिसमें दिल्ली (Delhi) से उड़ने वाली आज सभी फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया है। फ्लाइट्स के कैंसिल होने की वजह से दिल्ली-मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इंडियो एयरलाइंस से जुड़े हर अपडेट

Live Update-

  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने फैसला लिया है कि इंडिगो (IndiGo) की उड़ानों को उनके इंस्पेक्टर्स उड़ाएंगे। ये इंस्पेक्टर्स वास्तव में प्रशिक्षित पायलट होते हैं, जिन्हें एविएशन रेगुलेटर पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त करता है।
  • गंभीर परिचालन संकट से गुजर रही इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों के समय पर संचालन की दर बृहस्पतिवार को घटकर 8.5 प्रतिशत पर आ गई। नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
  • देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो सामान्यतः प्रतिदिन करीब 2,300 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। अब वह मुख्य रूप से चालक दल की कमी से पैदा हुए व्यवधानों के कारण बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें रद्द कर रही है।
  • देश भर में इंडिगो की फ्लाइट्स में हो रही देरी और कैंसलेशन के बीच गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डाबोलिम पर यात्रियों की लंबी लाइनें देखी गईं।
  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट क्रू के लिए साप्ताहिक आराम (Weekly Rest) से संबंधित निर्देश को वापस ले लिया है। अब एयरलाइंस जरूरत पड़ने पर साप्ताहिक आराम की जगह ‘लीव’ (छुट्टी) को भी मान्य कर सकेंगी।
  • इंडिगो एयरलाइन ने शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे से जाने वाली अपनी सभी घरेलू उड़ानों को आधी रात तक के लिए रद्द कर दिया है।
  • हैदराबाद हवाई अड्डे पर 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अन्य हवाई अड्डों पर भी उड़ानें रद्द की गईं और कई उड़ानों में विलंब हुआ।

छत्तीसगढ़ में भी यात्री हो रहे परेशान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान के अचानक रद्द होने से यात्रियों में गहरा रोष देखने को मिला।यात्रियों का आरोप है कि रद्दीकरण के बाद न तो उन्हें किसी वैकल्पिक उड़ान की पेशकश की गई और न ही ठहरने या परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। दिल्ली, मुंबई, इंदौर और हैदराबाद के लिए यात्रा करने वाले कई यात्रियों ने कहा कि वे बिना किसी सहायता के घंटों एयरपोर्ट पर भटकते रहे और बाद में निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

इंडिगो ने DGCA से मांगी मोहलत

इंडिगो केबिन क्रू की समस्याओं और अन्य कारणों से परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) पिछले कुछ दिनों से इंडिगो की उड़ान बाधाओं से संबंधित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इंडिगो ने बृहस्पतिवार को विमानन नियामक डीजीसीए को बताया कि उड़ान संचालन 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह से स्थिर होने की उम्मीद है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndigo Flight Cancel Live: इंडिगो फ्लाइट्स संभालेंगे रेगुलेटर के पायलट, DGCA ने लिया बड़ा फैसला
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndigo Flight Cancel Live: इंडिगो फ्लाइट्स संभालेंगे रेगुलेटर के पायलट, DGCA ने लिया बड़ा फैसला