Indigo Crisis: इंडिगो की उड़ान रद्द होने से डेस्टिनेशन वेडिंग कैंसिल, हुआ 21 लाख का नुकसान

Indigo Crisis: इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से कई लोगों के बने बनाए प्लान्स पर पानी फिर गया। कुछ की शादियां टल गई तो किसी का बिजनेस ट्रिप खराब हो गया। इंडिगो के इस क्राइसिस की वजह से एक परिवार को लाखों का नुकसान झेलना पड़ गया। जानें क्या है पूरा मामला।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड6 Dec 2025, 02:02 PM IST
इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से कइयों को परेशानी (सांकेतिक तस्वीर)
इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से कइयों को परेशानी (सांकेतिक तस्वीर)

Indigo Flights Crisis: पिछले दो दिनों में IndiGo की कई फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों का हाल बेहाल है। शादी से लेकर बिजनेस ट्रिप तक सब गड़बड़ा गया। कुछ मामले चर्चा में भी रहे। इन्हीं में से एक मामला फिनट्रेक कैपिटल के अमित कुमार गुप्ता का, जिनके रिश्तेदार की डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में होनी थी लेकिन फ्लाइट कैंसिलेशन ने सारा प्लान बिगाड़ दिया।

डेस्टिनेशन वेडिंग हुई कैंसिल

मिंट (इंग्लिश) से बातचीत में अमित गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में 48 मेहमानों की बुकिंग थी। बार-बार डिले और आखिरकार कैंसिल होने से शादी की तैयारियां धरी रह गईं। उन्होंने बताया कि पीक सीजन होने की वजह से गोवा के होटल नॉन-रिफंडेबल होते हैं। इसलिए परिवार को सिर्फ 24 महीने के लिए वैध क्रेडिट नोट मिला। अब शादी अगले महीने NCR में होगी।

लाखों का नुकसान

उन्होंने बताया कि शादी वाले परिवार ने 5-स्टार होटल में चार रातों की बुकिंग की थी। 35,000 प्रति रात का किराया था। इवेंट मैनेजमेंट के लिए 15–20 लाख की फीस दे दी थी। कुल अनुमानित नुकसान 16.4–21.4 लाख हुआ। गुप्ता ने इसे बेहद शर्मनाक बताया और इंडिगो पर आरोप लगाया कि उन्होंने यात्रियों को पहले से कोई चेतावनी नहीं दी।

सरकार और DGCA पर सवाल

गुप्ता ने DGCA की जांच को “बेकार इन्क्वायरी” कहा और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इंडिगो मैनेजमेंट ने ट्रैवल एक्सपीरियंस को बदतर बना दिया है।

सोशल मीडिया पर गुस्सा और तंज

इस मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ ली है। किसी ने धैर्य रखने की सलाह दी तो किसी ने अपने साथ हुई दिक्कत का जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा, “सोचिए अगर फ्लाइट क्रैश हो जाती! शादी तो बस टली है, रद्द नहीं हुई। शादी में धैर्य और संतुलन जरूरी है, और ऐसे वक्त पर शांत रहना ही परिपक्वता है।” इस पर गुप्ता ने तुरंत जवाब दिया, “उम्मीद है आपको पता होगा कि पीक सीजन में गोवा की बुकिंग्स नॉन-रिफंडेबल होती हैं।”

एक यूजर ने शिकायत की कि फ्लाइट कैंसिल की जानकारी सिर्फ 3 घंटे पहले मिली और रिफंड लिंक काम नहीं कर रहा। वहीं एक ने बताया कि उनके बेटे की शादी के लिए फ्लाइट कैंसिल हो गई और फिर उन्हें 20–30 हजार एक्स्ट्रा खर्च कर दूसरी फ्लाइट लेनी पड़ी।

इंडिगो ने मांगी माफी

DGCA ने माना कि गड़बड़ी फेज 2 फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) की गलत प्लानिंग से हुई है। इंडिगो ने स्वीकार किया कि क्रू की जरूरत अनुमान से कहीं ज्यादा थी। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि 10 फरवरी तक ऑपरेशंस सामान्य हो जाएंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ान रद्द होने से डेस्टिनेशन वेडिंग कैंसिल, हुआ 21 लाख का नुकसान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ान रद्द होने से डेस्टिनेशन वेडिंग कैंसिल, हुआ 21 लाख का नुकसान