Indigo में बुकिंग करने से पहले पढ़ लें ये खबर, 8 दिसंबर से होगा बड़ा बदलाव, फरवरी तक चलेगा काम

Indigo Flights: IndiGo इन दिनों अपनी फ्लाइट्स कम करके हालात संभालने में लगी है, क्योंकि नए नियमों के चलते उसका क्रू मैनेजमेंट बिगड़ गया है। उधर DGCA ने कंपनी से पूरा प्लान मांगा है और हालात ठीक करने के लिए कुछ अस्थायी राहत देने पर भी बात चल रही है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड5 Dec 2025, 01:34 PM IST
Indigo में बुकिंग करने से पहले पढ़ लें ये खबर, 8 दिसंबर से होगा बड़ा बदलाव
Indigo में बुकिंग करने से पहले पढ़ लें ये खबर, 8 दिसंबर से होगा बड़ा बदलाव

Indigo Flights Delay: पिछले कुछ दिनों से Indigo की फ्लाइट्स लगातार देर हो रही हैं या फिर कैंसिल हो रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। अब एयरलाइन ने खुद DGCA को बता दिया है कि वो कुछ समय के लिए अपनी उड़ानें कम करेगी, ताकि पूरा सिस्टम दोबारा पटरी पर लाया जा सके। सरकार और DGCA इस मुद्दे पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

8 दिसंबर से कम होंगी उड़ानें

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, IndiGo ने DGCA को जानकारी दी है कि 8 दिसंबर से वह अपनी कई फ्लाइट्स कम कर देगी, ताकि चल रही गड़बड़ियों पर काबू पाया जा सके। एयरलाइन का कहना है कि 10 फरवरी 2026 तक उसका पूरा ऑपरेशन दोबारा स्थिर हो जाएगा। बीते दिनों में अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों उड़ानें कैंसिल होने से हालात बिगड़ गए थे, जिसके बाद DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन से जवाब मांगा।

क्या है उड़ानों में देरी का कारण?

DGCA ने रिव्यू मीटिंग के बाद बताया कि गड़बड़ियां असल में फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) फेज-2 लागू होने के समय एयरलाइन की गलत प्लानिंग की वजह से हुईं। नए रूल्स में पायलटों के लिए ज्यादा आराम और सीमित नाइट लैंडिंग जैसी शर्तें जोड़ी गईं, जिसकी वजह से क्रू की जरूरत अचानक बढ़ गई और इंडिगो इसका सही अनुमान नहीं लगा सकी।

DGCA ने मांगी पूरी प्लानिंग

DGCA ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि वह एक पूरा रोडमैप दे, जिसमें शामिल हो:

– नए पायलटों की हायरिंग

– आने वाले महीनों में कितने नए विमान शामिल होंगे

– ट्रेनिंग का शेड्यूल

– सुरक्षा संबंधित आकलन

– और नई रोस्टरिंग कैसे बनाई जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, DGCA ने कहा, “IndiGo को FDTL relaxations का डिटेल्ड प्लान समीक्षा के लिए देना होगा।”

क्या पायलट रेस्ट रूल्स में छूट मिलेगी?

DGCA फिलहाल विचार कर रहा है कि क्या इंडिगो को कुछ समय के लिए नए रेस्ट और ड्यूटी-ऑवर रूल्स में छूट दी जाए। एयरलाइन ने करीब दो महीने की छूट मांगी है, खासकर उस नियम पर जिसमें कहा गया है कि पायलट रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सीमित लैंडिंग ही कर सकते हैं। इस बीच रोज करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं और आगे भी कटौती जारी रहेगी।

पायलट एसोसिएशन का आरोप

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने आरोप लगाया कि इंडिगो ने रोस्टरिंग की तैयारी बहुत देर से शुरू की, जबकि नए रूल्स की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। उनका कहना है कि एयरलाइन ने 15 दिन पहले रोस्टर एडजस्ट करने का नियम फॉलो नहीं किया।

DGCA ने माना कि दिक्कतें इंडिगो की प्लानिंग कमी से शुरू हुईं, लेकिन यह नहीं बताया कि एयरलाइन पर कोई पेनल्टी लगाई जाएगी या नहीं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndigo में बुकिंग करने से पहले पढ़ लें ये खबर, 8 दिसंबर से होगा बड़ा बदलाव, फरवरी तक चलेगा काम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndigo में बुकिंग करने से पहले पढ़ लें ये खबर, 8 दिसंबर से होगा बड़ा बदलाव, फरवरी तक चलेगा काम