
Indresh Upadhyay Wedding Photos: सोशल मीडिया पर हर तीसरी पोस्ट वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी की आ रही है। इंस्टाग्राम हो या फेबसुक हर जगह इंद्रेश उपाध्याय की ही चर्चा हो रही है। शुक्रवार को जयपुर में इंद्रेश उपाध्याय ने शिप्रा संग हरिद्वार, नासिक और वृंदावन से आए 101 पंडितों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ फेरे लिए। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इंद्रेश उपाध्याय सोशल मीडिया अपनी कथा के लिए खूब जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कितने पढ़ें लिखे हैं।
इंद्रेश कुमार अपनी कथा के लिए देश ही नहीं विदेश तक जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बचपन से ही उनकी कथाओं और भजनों में खूब रूची रही थी। महज 13 साल की उम्र में उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण को कंठस्थ कर लिया था। उसके बाद वो अपने पिता के साथ ही कथा और भजन करने लगे थे और अब वो भगवान कृष्ण की कथा करते हैं।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी का नाम शिप्रा शर्मा हैं। वो हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं। शिप्रा के पिता हरियाणा पुलिस में डीएसीपी के पद संभाल चुके हैं और अब उनकी पूरी फैमिली पंजाब में रहती है। शिप्रा शर्मा की फैमिली और इंद्रेश उपाध्याय का परिवार एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानता था। उसके बाद ही उन्होंने इस जान-पहचान को रिश्तेदारी में बदलने की ठान ली है।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपनी शादी में काफी रॉयल लुक में नजर आए। सिर से लेकर पैर तक उनका लुक देखने लायक था। वहीं उनकी पत्नी शिप्रा भी किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.