इंस्टाग्राम यूजर्स सावधान! ये सेटिंग बंद नहीं की तो हैकर्स तक पहुंच जाएंगे आपके नंबर

Instagram privacy alert: इंस्टाग्राम पर कॉन्टैक्ट सिंकिंग ऑन होने से आपके फोन के नंबर सर्वर पर अपलोड हो सकते हैं, जिससे हैकर्स तक डेटा पहुंच सकता है। आप सेटिंग्स में जाकर सिंकिंग बंद कर सकते हैं। आइए जानें क्या है इसका तरीका।

Priya Shandilya
अपडेटेड9 Sep 2025, 04:23 PM IST
 Instagram पर फैमिली-फ्रेंड्स के नंबर छुपाना चाहते हैं? ये सेटिंग्स बदलें वरना हैकर्स तक पहुंच सकता है डेटा
Instagram पर फैमिली-फ्रेंड्स के नंबर छुपाना चाहते हैं? ये सेटिंग्स बदलें वरना हैकर्स तक पहुंच सकता है डेटा

Instagram Privacy Alert: इंस्टाग्राम अब सिर्फ फोटो-वीडियो शेयर करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ये आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा भी बन सकता है। अगर आपने कॉन्टैक्ट सिंकिंग ऑन कर रखा है, तो आपके फोन में सेव नंबर इंस्टाग्राम के सर्वर पर अपलोड हो जाते हैं। इसका मतलब है कि आपके जान-पहचान वाले आसानी से आपको इंस्टा पर ढूंढ सकते हैं और अगर अकाउंट हैक हुआ, तो आपके कॉन्टैक्ट्स भी खतरे में पड़ सकते हैं।

कॉन्टैक्ट सिंकिंग बंद करने का तरीका:

गाइडिंग टेक की एक रिपोर्ट के मुताबिक आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर कांटेक्ट सिंकिंग बंद कर सकते हैं।

  • सीधे इंस्टाग्राम ऐप से Account Center पर जाएं।
  • अपना प्रोफाइल खोलें और ऊपर दाईं ओर तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
  • Settings > Accounts Center > Your Information and Permissions पर जाएं
  • फिर Upload Contacts पर जाएं, उस अकाउंट को चुनें और Connect Contacts का टॉगल ऑफ कर दें।

बस, अब इंस्टाग्राम आपके फोन के नंबरों को एक्सेस नहीं कर पाएगा।

पहले से अपलोड हुए नंबर कैसे हटाएं?

कॉन्टैक्ट सिंकिंग बंद करने से आगे की सुरक्षा तो हो जाती है, लेकिन अगर आपने पहले कभी ये फीचर ऑन किया था, तो आपके नंबर पहले से इंस्टाग्राम के सर्वर पर मौजूद हो सकते हैं। उन्हें हटाने के लिए:

  • इंस्टाग्राम वेब पर जाएं और अपने अकाउंट से लॉग-इन करें।
  • ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके Settings खोलें।
  • Accounts Center > See More > Your Information and Permissions > Manage Contacts
  • अब आपको दिखेगा कि आपके कितने कॉन्टैक्ट्स अपलोड हुए हैं।
  • नीचे दिया हुआ Delete All बटन दबाएं।
  • एक बार फिर Delete पर क्लिक करके कन्फर्म करें।
  • ऐसा करने से आपके पहले अपलोड किए गए सभी कॉन्टैक्ट्स इंस्टाग्राम के सर्वर से डिलीट हो जाएंगे।

हैकर्स से बचने के लिए एक्स्ट्रा टिप्स

  • इंस्टाग्राम पर फोन नंबर न जोड़ें, सिर्फ ईमेल से अकाउंट बनाएं
  • फेसबुक से लिंक न करें, क्योंकि दोनों प्लेटफॉर्म डेटा शेयर करते हैं
  • प्रोफाइल फोटो में चेहरा न दिखाएं, अगर प्राइवेसी चाहिए
  • अकाउंट को प्राइवेट रखें, ताकि कोई अनजान व्यक्ति आपकी प्रोफाइल न देख सके
  • 2FA (Two-Factor Authentication) जरूर ऑन करें

क्यों नहीं दिखते इंस्टाग्राम के कुछ ऑप्शन?

अक्सर यूजर्स को इंस्टाग्राम सेटिंग्स में कुछ फीचर्स जैसे Manage Contacts या ऑप्शन दिखाई ही नहीं देते। ऐसा तभी होता है जब आप ऐप का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हों, या कंपनी का धीरे-धीरे फीचर्स रोलआउट करना, या फिर आपके रीजन में अलग लेआउट टेस्ट होना। कई बार ऐसा भी होता है कि आपने उस फीचर को पहले कभी यूज ही नहीं किया हो, तो वह सेक्शन आपके अकाउंट में एक्टिवेट नहीं होता।

क्यों इतना जरूरी है ये?

कॉन्टैक्ट सिंकिंग से आपके कॉन्टैक्ट्स की जानकारी हैकर्स तक पहुंच सकती है, खासकर अगर आपका अकाउंट किसी फिशिंग लिंक या डेटा ब्रीच का शिकार हो जाए। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सेटिंग्स समय-समय पर चेक करें और जो चीजें जरूरी न हों, उन्हें बंद रखें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सइंस्टाग्राम यूजर्स सावधान! ये सेटिंग बंद नहीं की तो हैकर्स तक पहुंच जाएंगे आपके नंबर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सइंस्टाग्राम यूजर्स सावधान! ये सेटिंग बंद नहीं की तो हैकर्स तक पहुंच जाएंगे आपके नंबर
OPEN IN APP